13.5 C
Munich

दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में खौफनाक हादसा… क्रिकेटर के चेहरे पर लगी गेंद, खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल ले गई एम्बुलेंस

Must read


होमखेलक्रिकेट

दिल्ली के कैंप में खौफनाक हादसा, खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाया गया

Last Updated:

Delhi Capitals player struck on the face by the ball: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है. दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच की तैयारियों के बीच एक भयानक हादसा हो गया, जिसने पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है. नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक तेज गेंद सीधे टीम के युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. प्रभाव इतना जोरदार था कि खिलाड़ी वहीं ढेर हो गया और मैदान पर खून फैल गया. तत्काल मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा और खिलाड़ी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली की टीम सदमे में है.

Zoom

दिल्ली-पंजाब मैच से पहले नेट बॉलर को लगी चोट, अस्पताल पहुंचाया गया.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दिल्ली का एक होनहार यंग नेट बॉलर गंभीर रूप से चोटिल हो गया. अरुण जेटली स्टेडियम में जब टीम नेट प्रैक्टिस कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार गेंद सीधे युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. गेंद का प्रभाव इतना ‘शक्तिशाली’ था कि खिलाड़ी तुरंत जमीन पर गिर गया और चेहरे से काफी खून बहने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नजारा काफी भयावह था और मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम के फिजियो और मेडिकल स्टाफ ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, स्थिति को देखते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई और खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर लिटाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी को चेहरे पर गंभीर फ्रैक्चर या गहरी चोट की आशंका है. दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने अभी खिलाड़ी के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता खिलाड़ी का स्वास्थ्य है.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article