Last Updated:
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. आज से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. आज रात से ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण कुछ कम हुआ है और AQI खतरनाक से खराब श्रेणी में आ गया है. आइए जानते हैं आईएमडी का आज का अपडेट क्या है.
उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं दिल्ली में पारा गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया है. (File Photo/PTI)
दिल्ली एनसीआर में अब कड़ाके की सर्दी का मौसम आ गया है. आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो बता रहा है कि अब सर्दियां आ गई हैं. नवंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है. 24 नवंबर को पारे में अच्छी गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग की मानें तो यह तापमान औसत से थोड़ा कम है. वहीं ठंड को बढ़ता देख आज प्रदूषण ने भी अपनी चादर समेट ली है और दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी से घटकर खराब श्रेणी में आ गया है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
