75 मिनट में IGI से सीधा जेवर एयरपोर्ट, 4 किमी की टनल फिर 7KM का एलिवेटेड रोड, खर्च होंगे 6969 करोड़

Date:


Last Updated:

आईजीआई से नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधे सड़क का निर्माण होने वाला है. इसके बनने से आईजीआई से जेवर एयरपोर्ट जाने में अब केवल 75 मिनट लगेंगे. बताया जा रहा है कि इस रास्ते में करीब 4 किलोमीटर का टनल और 7 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनेगा.

Zoom

आईजीआई से सीधा नोएडा एयरपोर्ट के लिए बनेगा खास रास्ता. (एआई इमेज)

नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए टनल और एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इसके बन जाने से आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट के बीच सिग्नल फ्री सफर होगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 75 मिनट में आईजीआई से जेवर एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है. इसके निर्माण से दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और उसके आसपास के रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 6969.67 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं.

4.12KM की बनेगी टनल
अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए आईजीआई के पास शिव मूर्ति से वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग स्थित एंबिएस मॉल तक करीब 4.12 किलोमीटर की लंबी टनल बनेगी. फिर इसके आगे एंबियंस मॉल से एम्स तक करीब 7 किलोमीटर का लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा. एम्स से डीएनडी तक ट्रैफिक बारापुला फ्लाईओवर से और इससे आगे जेवर एयरपोर्ट तक ट्रैफिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेगा.

बीच में बनेगा टोल प्लाजा
यह भी बताया गया है कि एंबिएंस मॉल के पास टनल जहां खत्म होगी, वहां टोल प्लाजा भी बनेगा. शिव मूर्ति से एंबियंस मॉल की टनल और पहले से पास महिपालपुर बाईपास एलिवेटेड कॉरिडोर को मिलाएंगे. इससे टनल से एम्स तक सिग्नल फ्री होगा. आगे बारापुला वाया डीएनडी से नोएडा एयरपोर्ट तक कॉरिडोर भी सिग्नल फ्री होगा. बताया जा रहा है कि दिसंबर से काम शुरू होगा.

महरौली-महिपालपुर मार्ग क्रॉसिंग फ्लाईओवर का होगा चौड़ीकरण
नेल्सन मंडेला रोड और महरौली-महिपालपुर मार्ग क्रॉसिंग पर जो 3 लेन चौड़ा फ्लाईओवर है, उसे 6 लेन का किया जाएगा. साथ ही छतरपुर से आईजीआई की तरफ महिपालपुर जाने के लिए 3 लेन चौड़ा और 610 मीटर लंबा नया फ्लाईओवर बनेगा. टनल से निकलकर छतरपुर के लिए इसी क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर यू-टर्न बनेगा. महिपालपुर फ्लाईओवर को डबल करने का मकसद यह है कि गुड़गांव या एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोग ही टनल का इस्तेमाल करें.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related