Last Updated:
Akhilesh Yadav Live: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. अखिलेश यादव की पीसी अब से थोड़ी देर में होगी शुरू.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किया प्रेस कांफ्रेंस.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. अखिलेश यादव की पीसी अब से थोड़ी देर में शुरू होगी. इन दिनों अखिलेश यादव लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं और योगी सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी हमला बोल रहे हैं. वहीं बंगाल चुनाव पर भी अखिलेश मुखर होकर बोल रहे हैं. अखिलेश यादव की ये सक्रियता यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है. अखिलेश यादव होनहारों को लैपटॉप बांटेंगे. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
‘पहले लोग सड़क मांगते थे, अब एक्सप्रेसवे बन रहे हैं’
अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मैं बधाई देता हूं कि इधर चीजें बदल रही हैं. किसी जमाने में केवल सड़कें होती थीं. केवल लोग सड़कों की मांग करते थे. लेकिन अब इधर एक्सप्रेसवे बनने लगे हैं. बड़ी बड़ी सड़कें बनने लगी हैं. एआई के आने के बाद हमें टीचर और गाइड के उपर एक टीचर बन गया है. किसी भी सब्जेक्ट के बारे में कुछ जानना हो, सब आसान हो गया है. शायद यही वजह है कि डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप बांटा था.
‘जब मैं हरदोई जाने को था तो फोन आया कि एक्सप्रेसवे बंद है’
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सभी बच्चे और परिवार के लोग रातभर सफर करके लखनऊ पहुंचे हैं. इसी बहाने गंगा एक्सप्रेसवे भी चेक कर लिया होगा. हालांकि आपको नहीं रोका, मुझे पुलिस को फोन आया कि एक्सप्रेसवे बंद है. मैंने अधिकारी से कहा कि ये कह दो उनसे की पीएम उद्घाटन करके गए हैं, बहुत बदनामी होगी, पता चला कि पत्थर हटा दिया हमारे लिए फिर अगले दिन पता चला कि कुछ दिन के लिए एक्सप्रेसवे फ्री है.
बच्चों को अखिलेश यादव ने दी बधाई
हमारे साथ हमें और सभी बच्चों को जिन्होंने संबोधित किया, वो हमारे पार्टी के वरिष्ठतम नेता या यों कहे जो सबसे, अच्छा परिचय यही है कि यह नेताजी के गुरु हैं, और जब टीचर अच्छा हो तो बच्चे अच्छे होंगे. आज जो बच्चे हैं मैं उनको बधाई देना चाहता हूं.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बांटा लैपटॉप
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश के होनहार बच्चों को लैपटॉप बांटा. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव टॉपर बच्चों को आईपैड बांट चुके हैं.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


