Last Updated:
vaibhav sooryavanshi family: वैभव सूर्यवंशी के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वैभव सूर्यवंशी अपने दोनों भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी हैं. राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बाद वैभव ने अपने परिवार संग कुछ समय बिताया, जिसके झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने परिवार संग समय बिताया.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में बल्ले से धूम मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद परिवार से मिले. अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के बाद वैभव ने अपने परिवार संग समय बिताया. वह अपने पिता संजीव सूर्यवंशी और दोनों भाइयों से मिले. उनके बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं.
तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव
बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी तीन भाइयों में मंझले हैं. उनका एक छोटा भाई है, जिसका नाम आशीर्वाद सूर्यवंशी है. वहीं, वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी हैं. उज्जवल सूर्यवंशी भी क्रिकेटर हैं, जबकि वैभव के छोटे भाई भी भविष्य में भारत के एक सफल क्रिकेटर बनना चाहते हैं. मुंबई के मुकाबले के बाद वैभव अपने परिवार से मिले. उज्जवल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘एक साथ बिताए कुछ बेहद खूबसूरत और खुशियों से भरे पल.’ फोटो मिशन वैभव अपने दोनों भाइयों के साथ हैं. एक फोटो में उनके पिता भी मौजूद हैं.
View this post on Instagram


