18.4 C
Munich

धोनी अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं? सीएसके के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद कप्तान ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान

Must read


होमखेलक्रिकेट

धोनी अगले साल आईपीएल खेलेंगे या नहीं? कप्तान ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान

Last Updated:

will ms dhoni play ipl next year? 19 सालों में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों की करारी हार के साथ समाप्त हो गया. इस शर्मनाक हार के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की कमी को स्वीकार करते हुए उनके आईपीएल 2027 में खेलने पर बड़ा अपडेट दिया. गायकवाड़ ने कहा कि धोनी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार है और इसका पता सभी को अगले साल ही चलेगा.

Zoom

एमएस धोनी के अगले आईपीएल में खेलने पर संदेह.

नई दिल्ली. आईपीएल के 19वें सीजन में एक अनोखा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला. जब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच खेलने मैदान पर नहीं उतरे. धोनी की इस गैरमौजूदगी का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 89 रनों की करारी शिकस्त के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का सफर समाप्त हो गया. इस शर्मनाक हार के बाद टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने प्रशंसकों की सबसे बड़ी चिंता यानी धोनी के भविष्य को लेकर एक अहम अपडेट साझा किया. जब गायकवाड़ से पूछा गया कि क्या धोनी 2027 के सीजन में सीएसके के लिए वापसी करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बारे में कोई भी निश्चित निर्णय अगले साल ही सामने आ पाएगा.

सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने एमएस धोनी के अगले आईपीएल में खेलने को लेकर कहा, ‘इसका पता आपको और मुझे अगले साल ही चलेगा. इस सीजन में हमें उनकी कमी बहुत ज्यादा खली. वह आखिरी ओवरों में आकर सिर्फ क्रीज पर खड़े रहकर ही मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं. अगले सीजन के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन हमारे पास जो टीम है, मैं उससे बेहद खुश हूं.’

एमएस धोनी के अगले आईपीएल में खेलने पर संदेह.

साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी के बाद सिराज और राशिद खान की धारदार गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष दो में अपनी जगह बरकरार रखी. इस जीत से टाइटंस के 14 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 13 मैच में 18 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह शीर्ष पर है. इस हार के साथ सुपरकिंग्स की नॉकआउट में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई. टीम 14 मैच में 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है.

गायकवाड़ के इस बयान से साफ है कि सीएसके कैंप में अभी भी धोनी की भूमिका को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. धोनी की अनुपस्थिति ने न केवल मैदान पर टीम के संतुलन को प्रभावित किया, बल्कि प्रशंसकों को भी निराश किया जो हमेशा उन्हें पीली जर्सी में देखने के लिए बेताब रहते हैं.अब क्रिकेट जगत की निगाहें अगले साल के मेगा ऑक्शन और धोनी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं कि क्या वे एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे या पूरी तरह मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article