10.9 C
Munich

नए कप्तान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, 12 जून से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

Must read


होमखेलक्रिकेट

नए कप्तान के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, 12 जून से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

Last Updated:

T20 World Cup Australia Women Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया ने सोफी मोलिनक्स की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जो 12 जून से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ है. पिछला महिला टी-20 वर्ल्ड कप New Zealand ने जीता था.

Zoom

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला वर्ल्ड कप का ऐलान

नई दिल्ली: 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है. एलिसा हीली के संन्यास के बाद कप्तानी किसे मिलेगी, यही सबको जानना था. एशले गार्डनर और ताहलिया मैकग्राथ उप-कप्तान बनाईं गईं हैं. तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को टीम में जगह नहीं मिली है.

एक ही ग्रुप में भारत-ऑस्ट्रेलिया
टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड में होगी और फाइनल 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप ‘ए’ में दक्षिण अफ्रीका, भारत, बांग्लादेश, नीदरलैंड और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा.

बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को ब्राउन की जगह पहली बार विश्व कप के लिए चुना गया है. सिलेक्शन के बारे में शॉन फ्लेगलर ने कहा:

डार्सी ब्राउन का टीम में न होना दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन यह निर्णय संभावित परिस्थितियों और टीम की संरचना को ध्यान में रखते हुए लिया गया. इन टीमों का चयन करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमें अपनी टीम में मौजूद संतुलन और स्थिरता पर पूरा भरोसा है. कम से कम छह दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के विकल्प मौजूद होने और तेज गेंदबाजी के कम प्रभावी होने की संभावना को देखते हुए, हमने लूसी हैमिल्टन को चुना, जो बाएं हाथ की तेज गेंदबाज के रूप में कुछ अलग पेशकश करती हैं. ग्रेस हैरिस वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में नहीं खेल पाई थीं, लेकिन अब उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वह एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं और विपक्षी टीम से मैच छीनने में सक्षम हैं.

न्यूजीलैंड जीती थी पिछला वर्ल्ड कप
2024 में खेला गया पिछला टी-20 वर्ल्ड कप सभी को हैरान करते हुए न्यूजीलैंड ने जीता था. दुबई में खेले गए उस फाइनल में कीवी महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार चैंपियनशिप उठाई थी. तब डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से हार गई थी जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को बाहर किया था.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article