7.8 C
Munich

नाहिद राणा के पंजे से पाकिस्तान पस्त, बांग्लादेश ने 104 रन से जीता पहला टेस्ट, अपने घर में PAK को पहली बार हराया

Must read


होमखेलक्रिकेट

नाहिद राणा ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर, बांग्लादेश ने पहला टेस्ट जीतकर बनाई बढ़त

Last Updated:

Bangladesh beat Pakistan in 1st Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 104 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आखिरी दिन नाहिद राणा ने पंजा खोलकर पाकिस्तानी बैटिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ा दीं, जिससे शान मसूद की अगुआई वाली पाक टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 163 रन पर ही ढेर हो गई. इससे पहले बांग्लादेश ने अपनी पारी 240 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिससे उसने पाकिस्तान को 268 रन का टारगेट दिया.

Zoom

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में रौंदा.

नई दिल्ली. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 104 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ढाका में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी दिन नाहिद राणा ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से पाकिस्तान की बैटिंग की तहस-नहस करते हुए बांग्लादेश को बड़ी जीत दिलाई. अपनी दूसरी पारी 240/9 पर घोषित करके बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 268 रन का लक्ष्य दिया था, जिसने जवाब में मेहमान टीम 163 रन पर ढेर हो गई. आखिरी सेशन में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पूरी तरह से धावा बोल दिया. यह पहली मौका है, जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच में अपने घर में मात दी है. सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए. इस पारी में कप्तान नजमुल हुसैन ने 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने 91 रन टीम के खाते में जोड़े. मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले. हसन अली और नोमान अली को 1-1 विकेट हाथ लगा.

अजान का शतक, लेकिन बांग्लादेश को मिली बढ़त
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 386 रन पर सिमट गई, जिससे बांग्लादेश को 27 रनों की अहम बढ़त मिली. अजान अवैस ने 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा, सलमान आगा ने 58 रन और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट निकाले. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट हाथ लगे.

बांग्लादेश ने दिखाई आक्रामक सोच
बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त थी. पांचवें और आखिरी दिन के खेल के दौरान मेजबान टीम ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की तरफ से इस पारी में कप्तान नजमुल ने सर्वाधिक 87 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक ने 56 रन का योगदान दिया. मेहदी हसन 24 रन और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में पाकिस्तान के लिए हसन अली और नोमान अली ने 3-3 विकेट हासिल किए. शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद अब्बास को 1 विकेट मिला.

नाहिद राणा के आगे पाक बल्लेबाजों का सरेंडर
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 163 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही. पाकिस्तान को महज 3 के स्कोर पर इमाम-उल-हक के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद अजान अवैस ने अब्दुल्लाह फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. हालांकि, तीसरे सेशन में नाहिद राणा ने साथी गेंदबाजों के साथ मिलकर पाकिस्तान को पूरी तरह से मुकाबले से बाहर कर दिया. अब्दुल्लाह फजल 113 गेंदों में 11 छक्कों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलमान आगा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान 15-15 रन बनाकर आउट हुए. नाहिद राणा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट निकाले. एक विकेट मेहदी हसन के नाम रहा.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article