Last Updated:
Maharajganj Latest News: नेपाल सरकार ने बार्डर पार भारत से जाने वाले समानों पर सीमा शुल्क लगा दिया है, जो कि 100 रुपये है. इसको लेकर अब रोजमर्रा की जरूरतों को भारत से पूरा करने वाले नेपाल के मधेशी इलाको में लोगों की नाराजगी सरकार के प्रति देखी जा रही है.
मधेशी समुदाय के लोग नेपाल सरकार से नाराज.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सटे नेपाल सरकार के एक फरमान के बाद बार्डर क्षेत्रों में फिर से बवाल खड़ा हो गया है. वजह है वहां के बालेन शाह सरकार कि जिन्होंने बार्डर इस पार भारत से जाने वाले समानों पर सीमा शुल्क लगा दिया है. वह भी मात्र 100 रुपये भारतीय सामानों पर. इसे कड़ाई से लागू भी किया जाने लगा है. इसको लेकर अब रोजमर्रा की जरूरतों को भारत से पूरा करने वाले नेपाल के मधेशी इलाको में लोगों की नाराजगी सरकार के प्रति बढ़ गई है. इसकी वजह से नेपाल की जो भारतीय सीमा है वहां की जो दुकानें है वहां पर बिक्री भी प्रभावित हुई है.
न्यूज 18 के हाथ एक एक्सक्लूसिव वीडियो लगी है. जिसमें नेपाली गाड़ियों से बार्डर की तरफ घूम-घूमकर माइक के जरिए एनाउंस कर नेपाली भाषा में यह बता रहे है कि कोई भी नेपाली नागरिक सौ रुपए से अधिक मूल्य के सामान को भारत से नेपाल के जाने के बाद उसको सीमा शुल्क देना होगा. नेपाल सरकार के इस तुगलकी और गैर वाजिब फरमान को वहां की सरकार ने लागू भी कर दिया है.
जिसके बाद मधेशी समुदाय के लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी है. क्योंकि रोजमर्रा का अधिकतर समान वहां की सीमा नागरिक भारत से लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करते है. ऐसे में इस फरमान से अब समस्याएं बढ़ना भी लाजमी है. नेपाल में भारी भ्रष्टाचार के बाद जेन जी आंदोलन से पूरी नेपाल कांप उठा. जिसे पूरी दुनिया ने देखा. ऐसे में एक बार फिर सरकार के फैसले से लोगों में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


