13.5 C
Munich

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में काले बादलों ने डाला डेरा, गायब हुई गर्मी, आंधी और बूंदाबांदी शुरू

Must read


लखनऊः उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. बीते बुधवार की सुबह पश्चिमी यूपी में तो शाम होते-होते पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में तेज आंधी चली और फिर जमकर बारिश हुई. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बदायूं, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कांशीरामनगर, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, झांसी, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कौशांबी जिले में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट है. 11 जिलों में 50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने के संकेत.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में तेज आंधी चलना शुरू हो गई है. कहीं-कहीं हल्‍की बूंदाबांदी भी हो रही है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. मौसम तो सुहाना हुआ ही है साथ में ठंडक भी देखने को मिल रही है. लोग अपने घरों और सोसाइटी से निकलकर मौसम का लुफ्त लेते नजर आ रहे है.

बागपत में बदला मौसम
बागपत जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश के साथ कई जगह पर ओलावृष्टि हुई. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बागपत बड़ौत और सरूरपुर गांव में बारिश शुरू.

कानपुर में गिर गया 10 डिग्री तापमान
कानपुर में देर रात से चल रही तेज हवाओं के बाद गुरुवार सुबह आंधी आई तो वहीं काले बादलों के साथ बारिश भी होने लगी. अचानक बदले इस मौसम की वजह से ठंडी हवाएं चलने लगी और तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अगर मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 2 से 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मगर उसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा. फिलहाल मौसम के इस बदले मिजाज की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. कानपुर में बीते पिछले दिनों से तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा था और धूप और उमस देखने को मिल रही थी. हीट वेव्स चल रही थी.

चित्रकूट-इटावा में बदला मौसम
चित्रकूट जिले में देर रात अचानक मौसम ने करवट बदल लिया है. तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई. बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली. आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. बारिश होने की संभावना जताई गई है. चित्रकूट जिले के कई इलाकों में हुई बारिश. वहीं इटावा जिले में चंबल इलाके में मौसम सुहावना हो गया है. आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है. शहर में मौसम बदल गया है. सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं. गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है.

यूपी के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
वहीं हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि बीते बुधवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में मौसम ने बड़ी राहत दी है. राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला. वाराणसी में तो हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. वहीं अयोध्या में हवा की स्पीड 87 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई. हालांकि आंधी-बारिश के चलते तापमान में कोई भारी गिरावट दर्ज नहीं की गई. वहीं बांदा जिला एक बार फिर यूपी का सबसे गर्म जिला रहा. बांदा में बुधवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बुधवार को प्रदेश में किन-किन जिलों में कितना रहा तापमान
वहीं अगर बुधवार को जिलों के तापमान की बात करें तो आगरा में 38, अलीगढ़ में 35.4, अयोध्या में 38.0, आजमगढ़ में 38.2, बहराइच में 38.6, बलिया में 37.6, बांदा में 45.8, बाराबंकी में 37.0, बरेली में 33.0, बिजनौर-नजीबाबाद में 37.5, चित्रकूट में 42.1, इटावा में 37.0, फुर्सतगंज में 40.4, गौतमबुद्ध नगर में 36.2, गाजियाबाद में 36.2, गोरखपुर में 36.8, हमीरपुर में 42.2, हरदोई में 35.6, झांसी में 42.2, कानपुर में 40.2, लखीमपुर खीरी में 40.0, लखनऊ में 39.3, मथुरा वृंदावन में 37.1, मेरठ में 34.6, मुरादाबाद में 32.5, मुजफ्फरनगर में 34.0 और प्रयागराज जिले में 41.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

यूपी में कहां और कितनी तेज हुई बारिश
बुधवार को हुई बारिश के आंकड़ों को देखें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी, वाराणसी में 9 मिमी, अमेठी में 5 मिमी, आजमगढ़ में 5 मिमी दर्ज की गई. वहीं लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली में ओलावृष्टि भी हुई. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे देश में यह बदलाव देखने को मिला. अगले 24 घंटे तकर मौसम का यही रुख बना रहा सकता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article