14.9 C
Munich

नोएडा में क्यों लगानी पड़ी धारा 163? 8 दिन तक रहेगी पाबंदी, ड्रोन उड़ाने पर भी रोक

Must read


Last Updated:

Noida Latest News: नोएडा में श्रमिक दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. हाल ही में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे जिले में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही धारा 163 लागू कर दी गई है.

Zoom

नोएडा में 30 अप्रैल से 8 मई तक लागू रहेगी धारा 163.

नोएडा: यूपी के नोएडा में श्रमिक दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. हाल ही में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. पूरे जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले में धारा 163 लागू कर दी है, जो 30 अप्रैल से 8 मई तक लागू रहेगी, इसके तहत भीड़ जुटाने, प्रदर्शन करने और सरकारी दफ्तरों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है.

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फेस-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए. गौतमबुद्ध नगर को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 जोन और 49 सेक्टर में विभाजित किया गया है. पूरे जिले में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी और PAC के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 50 से अधिक स्थानों पर ड्रोन और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. औद्योगिक क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि माहौल खराब करने या किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नर ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि श्रमिक दिवस के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article