15.2 C
Munich

न आ रही हो नींद या मुंह में छाले…गुलाब का पंखुड़ियां चुटकियों में दिलाएंगी राहत, गोंडा के वैद्य से जानिए ट्रिक

Must read


Last Updated:

Rose flower benefits : गुलाब सिर्फ खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है. इसके नियमित और सही तरीके से उपयोग से कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है. गर्मियों में मुंह के छाले, जलन और ज्यादा प्यास लगना आम है. इनसे राहत के लिए गुलाब का सेवन रामबाण है. लोकल 18 से गोंडा के वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि यह फूल कई औषधीय गुणों से भरपूर है. आयुर्वेद में गुलाब को ठंडा, मीठा और शरीर के लिए लाभकारी माना गया है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं. गुलाब के प्राकृतिक गुण पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को साफ रखने में सहायक हैं.

गुलाब का फूल शरीर को ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं. गर्मियों में मुंह के छाले, जलन और ज्यादा प्यास लगना आम है. इनसे राहत के लिए गुलाब का सेवन काफी फायदेमंद है. गुलकंद, जो गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है, शरीर को अंदर से ठंडक देता है और पेट की गर्मी को कम करता है. रोजाना एक चम्मच गुलकंद खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी परेशानियां ज्यादा होती हैं.

गुलाब का फूल

लोकल 18 से बातचीत में गोंडा के वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि गुलाब का फूल सिर्फ अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. पूजा में इस्तेमाल होने वाला यह फूल कई औषधीय गुणों से भरपूर है. आयुर्वेद में गुलाब को ठंडा, मीठा और शरीर के लिए लाभकारी माना गया है. आज के समय में जब लोग प्राकृतिक और घरेलू उपायों की ओर लौट रहे हैं, ऐसे में गुलाब का महत्त्व और भी बढ़ गया है.

गुलाब का फूल

गुलाब जल प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है, जो त्वचा को साफ और उसमें ताजगी बनाए रखता है. दिन में एक या दो बार गुलाब जल चेहरे पर लगाने से धूल-मिट्टी और गंदगी साफ होती है, जिससे त्वचा में निखार आता है. यह त्वचा को ठंडक भी देता है, जिससे जलन और खुजली जैसी समस्याएं कम होती हैं. जिन लोगों को मुंहासे या एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए भी गुलाब जल फायदेमंद है. इसमें हल्के एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुलकंद

गुलाब का फूल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसकी पंखुड़ियों से बनी चाय या गुलकंद का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच में राहत मिलती है. गुलाब में मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को साफ रखने में सहायक हैं. नियमित रूप से गुलकंद खाने से कब्ज की समस्या कम होती है और पेट हल्का महसूस होता है. यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है.

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल महिलाओं की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर को अंदर से संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन की समस्याओं में राहत मिल सकती है. आयुर्वेद में गुलाब का उपयोग खासतौर पर पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए किया जाता है. गुलकंद या गुलाब की चाय का सेवन करने से पेट दर्द, जलन और बेचैनी जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है, जिससे इस दौरान होने वाली थकान और कमजोरी भी कम महसूस होती है. हालांकि, अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, लेकिन सामान्य परेशानियों में गुलाब एक प्राकृतिक और आसान उपाय के रूप में काम आ सकता है.

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसकी हल्की और मनमोहक खुशबू दिमाग को शांत करने का काम करती है और तनाव को कम करने में मदद करती है. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर काम के दबाव, चिंता और तनाव से घिरे रहते हैं, जिससे मानसिक थकान बढ़ जाती है. ऐसे में गुलाब की खुशबू एक प्राकृतिक थेरेपी की तरह काम करती है. गुलाब से बनी चाय पीने या इसके सुगंधित तेल का इस्तेमाल करने से मन को सुकून मिलता है और मूड बेहतर होता है. यह घबराहट और बेचैनी को कम करने में भी मदद करता है. नियमित रूप से गुलाब का उपयोग करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है.

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. आजकल लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर इस्तेमाल करने से आंखों में जलन, थकान और सूखापन आम समस्या बन गई है. ऐसे में गुलाब जल का उपयोग राहत देने में मदद करता है. अगर आंखों में जलन या थकान महसूस हो रही हो, तो गुलाब जल की 1 से 2 बूंदें डालने से ठंडक मिलती है और आंखों का लालपन भी कम होता है. कॉटन पर गुलाब जल लगाकर आंखों पर कुछ मिनट रखने से भी आंखों को आराम मिलता है और सूजन कम होती है. यह तरीका खासकर दिनभर की थकान के बाद काफी असरदार होता है. हालांकि, आंखों में इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि गुलाब जल शुद्ध और केमिकल-फ्री हो, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो.

गुलाब का फूल

गुलाब का उपयोग बालों की देखभाल में भी लाभकारी है. गुलाब जल को बालों और स्कैल्प पर लगाने से बालों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और सिर की त्वचा ठंडी रहती है. इससे गर्मी के कारण होने वाली खुजली और जलन में भी राहत मिलती है. नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं. यह स्कैल्प का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ (रूसी) की समस्या भी कम हो सकती है. गुलाब की हल्की खुशबू बालों को ताजगी का एहसास भी देती है, जिससे पूरे दिन फ्रेश महसूस होता है.

गुलाब का फूल

गुलाब शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक है. आजकल की गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. ऐसे में गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय या गुलकंद का नियमित सेवन शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करता है. यह खून को शुद्ध करने में सहायक है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है. नियमित उपयोग से शरीर हल्का और ताजगी भरा महसूस करता है, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article