19.7 C
Munich

न रोहित न विराट, केएल राहुल ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Must read


होमखेलक्रिकेट

केएल राहुल ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Last Updated:

kl Rahul creates history: केकेआर के खिलाफ केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट जरूर हो गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए, जिससे वह इस लीग में तीन टीमों के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली से पहले राहुल ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

Zoom

केएल राहुल ने आईपीएल में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में एक बड़ा कारनामा किया है. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दौरान वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. इस उपलब्धि के साथ ही राहुल इस लीग इतिहास में तीन टीमों के लिए 1000 रन के मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स से पहले राहुल ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये कारनामा किया है.

केएल राहुल दिल्ली के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 23 पारियों में ऐसा किया. राहुल ने जेपी डुमिनी और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 35 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचकर नंबर-1 बने हुए थे. केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 2548 रन बनाए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में राहुल के बल्ले से 1410 रन निकले.

राहुल किसी भी टीम के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने. लेंडल सिमंस (मुंबई इंडियंस) और राहुल खुद पंजाब किंग्स के लिए 23 पारियों में ये कमाल कर चुके हैं. क्रिस गेल के नाम किसी टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 20 पारियों में आरसीबी के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी. शॉन मार्श 21 पारियों के लिए दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 1000 रनों का आंकड़ा छुआ था.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 आईपीएल रन बनाने वाले राहुल कुल 10वें बल्लेबाज बने. डेविड वॉर्नर इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2572 रन बनाए. वीरेंद्र सहवाग 2382 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. श्रेयस अय्यर (2375), शिखर धवन (2066), पृथ्वी शॉ (1892), अक्षर पटेल (1261), गौतम गंभीर (1200), दिनेश कार्तिक (1128) और जेपी डुमिनी (1015) इस लिस्ट में अन्य बल्लेबाज हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article