16 C
Munich

पति चोट की वजह से IPL से बैठे बाहर, शिरडी के साई बाबा दरबार में पहुंची साक्षी धोनी, बेटी जीवा भी थी साथ

Must read


होमखेलक्रिकेट

पति चोट की वजह से IPL से बैठे बाहर, शिरडी के साई बाबा दरबार में पहुंची साक्षी

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में चोट की वजह से मैच से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कब खेलने उतरेंगे इसको लेकर हर तरह चर्चा हो रही है. इस बीच उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा हाल ही में शिरडी के साई बाबा मंदिर में नजर आईं.

Zoom

साक्षी धोनी ने बेटी जीवा के साथ पहुंची साईं बाबा के दरबार में

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी कब होगी, ये सवाल हर तरफ है. टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले ही वो चोटिल हो गए थे और बाहर बैठने को मजबूर हुए. चोटिल होने के बाद से अब तक उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह बना हुआ है. रिहैब के वापस लौटकर एमएस धोनी टीम से जुड़ चुके हैं लेकिन फिलहाल मैच में खेलने को लेकर कुछ भी साफ नहीं है. इसी बीच उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा हाल ही में शिरडी के साई बाबा मंदिर में नजर आईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आईपीएल 2026 की शुरुआत में घोषणा की गई थी कि धोनी को पिंडली में खिंचाव की परेशानी आई है. इसकी वजह से उनको दो हफ्तों के लिए बाहर रखा जाएगा. पिछले मैच में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इशारा दिया था कि ‘थाला’ जल्द ही वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. वह अभी मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. इसी बीच, उनकी फैमिली मंदिर में पूजा करते हुए देखी गई.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article