16 C
Munich

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

Must read


Last Updated:

UP Politics: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

अयोध्या. अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी की जीत पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान सामने आया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में धांधली हुई. निष्पक्ष चुनाव होता तो ममता बनर्जी की बड़ी जीत तय थी.

सपा सांसद ने ममता बनर्जी को आयरन लेडी बताते हुए केंद्र पर चुनाव में कर्मचारियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है.  सपा सांसद ने मिल्कीपुर चुनाव पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटों की डकैती हुई. लोगों को वोट डालने से रोका गया और अधिकारियों ने वोट डाले.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनडु, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी है. सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों पर है. रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी इतिहास बनाती दिख रही है. जबकि 15 साल से सत्ता में तृणमूल कांग्रेस बड़ी हार की ओर बढ़ रही हैं. वहीँ असम में बीजेपी लैंडस्लैड विक्ट्री की तरफ बढ़ रही है. तो वहीं पुडुचेरी में भो NDA सरकार बना रही है. तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय थालपति की पार्टी TVK की सुनामी दिख रही है. हालांकि, तमिलनाडु में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article