3.4 C
Munich

पहचान छिपाकर युवक ने युवती से हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में रचाई शादी, बाद में धर्म परिवर्तन का डाला दबाव, एक माह घर में रखा कैद

Must read


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की और बाद में उसके साथ मारपीट तथा जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए. युवक ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में शादी भी की, जिससे युवती को उस पर पूरा विश्वास हो गया. शादी के कुछ महीनों तक सब सामान्य चलता रहा, लेकिन इसके बाद युवती को युवक की असली पहचान के बारे में जानकारी मिली.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धर्म व पहचान छिपाकर रचाई शादी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की और बाद में उसके साथ मारपीट तथा जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए. युवक ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में शादी भी की, जिससे युवती को उस पर पूरा विश्वास हो गया. शादी के कुछ महीनों तक सब सामान्य चलता रहा, लेकिन इसके बाद युवती को युवक की असली पहचान के बारे में जानकारी मिली.

घर में एक महीने बंधक बनाके रखा

सच्चाई सामने आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे अपने घर में करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया. किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

वराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला

यह मामला वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपी युवती से धर्म को छिपाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी तो कर ली लेकिन घर जाते ही उसकी असलियत सामने आने लगी. युवती के विरोध करने पर उसे घर पर बंधक बना लिया.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article