14.5 C
Munich

पहले कहा मरने दो… बवाल हुआ तो सीएसके के एक्स क्रिकेटर ने दी सफाई, लाइव कमेंट्री में क्रुणाल को लेकर हुआ हंगामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

पहले कहा था मरने दो… बवाल हुआ तो सीएसके के एक्स क्रिकेटर ने दी सफाई

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ कमेंट्री में दिए गए अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में बद्रीनाथ तमिल में कमेंट्री कर रहे थे. इस दौरान जब क्रुणाल पांड्या को क्रैम्प आया तो उन्हें ये कहते हुए सुना गया कि उन्हें वैसे ही रहने दो. इस पर अब उन्होंने सफाई दी है.

Zoom

क्रुणाल पांड्या को मुंबई के खिलाफ आया था क्रैम्प

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रुणाल पांड्या ने अकेले दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई. क्रुणाल ने मैच में 43 गेंद में 73 रनों की दमदार पारी खेली. बल्लेबाजी के दौरान क्रुणाल पांड्या क्रैम्प के दर्द गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने जितना हो सका अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाने का काम किया. क्रुणाल पांड्या जब क्रैम्प के कारण दर्द में थे तो मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रायन रिकल्टन ने उनके पैर को स्ट्रेच करने में मदद की थी.

इस दौरान रिजनल कमेंट्री बॉक्स में सीएसके के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर बवाल मचा गया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई पेश की और कहा कि उनके कहने के मतलब को लोग अलग तरह से समझ रहे हैं. एस बद्रीनाथ ने तमिल कमेंट्री पैनल के हिस्सा हैं.

क्या है बद्रीनाथ का कमेंट्री वाला विवाद?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में जब क्रुणाल को क्रैम्प आया तो तमिल कमेंट्री में बद्रीनाथ को ये कहते हुए सुना गया कि रयान रिकेल्टन को क्रुणाल की मदद नहीं करनी चाहिए थी. उनको उसी हालत में छोड़ देना चाहिए था भले ही वो मर क्यों न जाए. बद्रीनाथ के इस कमेंट पर बवाल मच गया. हालांकि, जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा तो पूर्व क्रिकेटर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर सफाई पेश की और बताया कि उन्होंने क्रुणाल के लिए ऐसा नहीं कहा था.

बद्रीनाथ ने क्या सफाई दी?

एस बद्रीनाथ ने क्रुणाल पर किए गए अपने कमेंट को लेकर लिखा कि, “उसे वहीं मरने दो… मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो ऐसा कहे. मैं जाउंगा और स्ट्रेच करूंगा. रिकल्टन ने बहुत अच्छा किया. फेयर प्ले अवॉर्ड रिकल्टन और मुंबई इंडियंस को मिलना चाहिए. यही मैंने ऑन एयर कहा था. यह उन लोगों के लिए जो आम बोलचाल की तमिल को नहीं समझते हैं.”

आरसीबी ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

रायपुर में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जोरादार मुकाबला खेला गया. मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन का स्कोर खड़ा किया था. मुंबई के लिए ये मैच करो या मरो का था. ऐस में अपने इस स्कोर को डिफेंड करने के लिए मुंबई के गेंदबाजों ने पूरा दम लगा दिया, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच में आरसीबी ने 167 रन बनाकर 2 विकेट से मैच को अपने नाम किया. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article