5.9 C
Munich

पहले पिछड़े, फिर पलटा पासा… न्यूजीलैंड को 55 रन से हराकर बांग्लादेश ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा

Must read


होमखेलक्रिकेट

पहले पिछड़े, फिर पलटा पासा, न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश ने जीती ODI सीरीज

Last Updated:

Najmul Hossain Shanto century Mustafizur Rahman five wickets haul: नजमुल हुसैन शांतो के शानदार शतक और मुस्तफिजुर रहमान के पांच विकेटों की मदद से बांग्लादेश ने निर्णायक वनडे में न्यूजीलैंड को 55 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

Zoom

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में जीती वनडे सीरीज.

नई दिल्ली. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में इतिहास रचा गया. बांग्लादेश ने न केवल न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में धूल चटाई, बल्कि सीरीज के पहले मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. जीत के नायक रहे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा, और ‘फिज़’ यानी मुस्तफिजुर रहमान, जिन्होंने अपनी कटर और सटीकता से कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्क (3-32) ने कहर बरपाते हुए सलामी बल्लेबाज सैफ हसन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके बाद तंजीद हसन भी महज 3 रन बनाकर बोल्ड हो गए. जब सौम्य सरकार (18) का विकेट गिरा, तब बांग्लादेश 32 रनों पर 3 विकेट खोकर गहरे संकट में था. यहां से नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 160 रनों की विशाल साझेदारी हुई. लिटन दास ने 76 रनों की धाराप्रवाह पारी खेली, जबकि शांतो ने एक छोर थामे रखा. लिटन के आउट होने के बाद शांतो ने अपना गियर बदला और 2024 के बाद अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. उनकी 105 रनों की पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया.

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में जीती वनडे सीरीज.

बांग्लादेश का चुनौतीपूर्ण स्कोर
मध्यक्रम में तौहीद हृदय (33) और मेहदी हसन मिराज (22) की उपयोगी पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 265/8 का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से विल ओ’रूर्क सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि बेन लिस्टर और जेडेन लेनोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए. 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अस्थिर रही, लेकिन निक केली और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभालने की कोशिश की. निक केली (59) शानदार लय में दिख रहे थे और कीवी टीम एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. तभी मुस्तफिजुर रहमान का जादू चला. उन्होंने निक केली को एक धीमी वाइड गेंद पर चकमा देकर आउट किया, और यहीं से मैच का पासा पलट गया. ‘द फिज’ ने इसके बाद एक के बाद एक कीवी बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया और 43 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

फॉक्सक्रॉफ्ट का संघर्ष रहा अधूरा
एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने हार नहीं मानी. उन्होंने 75 रनों की आक्रामक पारी खेलकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. पूरी न्यूजीलैंड टीम 44.5 ओवरों में 210 रनों पर ढेर हो गई. पहला वनडे मीरपुर में खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने 26 रनों से जीत दर्ज की. दूसरा वनडे भी मीरपुर में खेला गया जहां बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर की. तीसरा वनडे चटगांव में खेला गया जहां बांग्लादेश ने 55 रनों से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की.

कप्तान शांतो का बढ़ा कद
नजमुल हुसैन शांतो के लिए यह सीरीज व्यक्तिगत रूप से बेहद खास रही. मुश्किल समय में शतक लगाना और टीम को सीरीज जीत दिलाना उनके नेतृत्व कौशल को दर्शाता है. वहीं, मुस्तफिजुर रहमान का फॉर्म में लौटना बांग्लादेशी क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है. वनडे सीरीज जीतने के बाद अब दोनों टीमों की नजरें टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर हैं. तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज अगले स्प्ताह चटगांव में ही होगा. जिस तरह की फॉर्म में बांग्लादेशी टीम है, उसे देखते हुए कीवियों के लिए टी20 में वापसी करना आसान नहीं होगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article