10.1 C
Munich

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से IPL टीम के सह-मालिक से खून का रिश्ता, प्रीति जिंटा को कर चुका है डेट

Must read


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से IPLटीम के सह-मालिक से खून का रिश्ता

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स के को ओनर नेस वाडिया का पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना से गहरा संबंध है. वह जिन्ना के परपोते हैं. जिन्ना की बेटी दीना ने भारतीय बिजनेसमैन नेविल वाडिया से शादी थी. यानी नेस वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी के पोता हैं.

Zoom

पंजाब किंग्स के को-ओनर नेस वाडिया से रिलेशनशिप में थीं प्रीति जिंटा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के खानदान के रिश्ता ताल्लुक रखने वाले शख्स का पैसा लगा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से ही वो टीम के साथ नजर आते रहे हैं. हम बात कर रहे हैं बिजनेस मैन नेस वाडिया की जो भारत में एक जाना पहचाना नाम है. वह नुस्ली वाडिया और मॉरीन वाडिया के बड़े बेटे हैं. इसी वजह से वह 283 साल पुरानी वाडिया ग्रुप कंपनी के वारिस बनते हैं. नेस बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

नेस वाडिया कौन हैं?

नेस वाडिया का जन्म नुस्ली वाडिया और मॉरीन वाडिया के घर मुंबई में पारसी परिवार में हुआ था. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में एम.एससी पूरी की. इसके बाद उन्होंने 2001 में बॉम्बे डाइंग में काम शुरू किया. वह वाडिया ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड पर डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं, जैसे गोएयर, ब्रिटानिया, वाडिया टेक्नो इंजीनियरिंग सर्विसेज और बॉम्बे डाइंग.

पंजाब किंग्स

मुहम्मद अली जिन्ना के परपोते

बहुत कम लोग जानते हैं कि नेस वाडिया का पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना से गहरा संबंध है. वह जिन्ना के परपोते हैं. वह नुस्ली वाडिया और पूर्व एयर होस्टेस व ग्लैडरैग्स की एडिटर मॉरीन वाडिया के बेटे हैं. जिन्ना की बेटी दीना ने भारतीय बिजनेसमैन नेविल वाडिया से शादी और भारत चली आईं. यानी नेस वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी के पोता हैं. न्यूयॉर्क में साल 2017 में 98 साल की उम्र में दीना का निधन हुआ.

प्रीति जिंटा के साथ अफेयर

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के रिश्ते की खबरें 2000 के दशक की शुरुआत में सामने आने लगी थीं. 2005 में प्रीति ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी. दोनों को अक्सर इवेंट्स, क्रिकेट मैच और अभिषेक बच्चन की शादी में साथ देखा गया. नेस वाडिया तब सुर्खियों में आए जब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने अप्रैल 2025 में हुई एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग की वैधता पर सवाल उठाया. प्रीति ने कहा कि उन्होंने इस मीटिंग पर आपत्ति जताई थी, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया.

प्रीति जिंटा ने कहा था, “हम अपना रिश्ता मीडिया से नहीं छुपाते. हम साथ में पार्टी में जाते हैं, बारिस्ता में कॉफी पीने जाते हैं, पिज्जा खाने जाते हैं… लेकिन मैं उनके बारे में बात नहीं करती या अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं करती. मैं क्या कहूं? ये फीलिंग्स मैं संजोकर रखती हूं,”

बॉलीवुड अभिनेत्री ने नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. प्रीति और नेस का रिश्ता 2009 में खत्म हो गया जब बिजनेसमैन ने पार्टी में प्रीति को थप्पड़ मार दिया था. 2014 में प्रीति ने नेस वाडिया पर शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया.

नेस वाडिया ने प्रीति जिंटा के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया और दोनों कुछ समय तक कानूनी लड़ाई में रहे. हालांकि, 2018 में नेस ने प्रीति से माफी मांगी, जिसके बाद प्रीति ने केस वापस ले लिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article