नई दिल्ली. क्रिकेट के बाजार में भारतीय बोर्ड के बढ़ते वर्चस्व की कहानी के कई सबूत मिलते रहते है उसी कड़ी में एक और सबूत ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा है. ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने के आखिर में पाकिस्तान और बांग्लादेश में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को टीम में नहीं चुना है. ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे. वहीं कुछ खिलाड़ी आईपीएल के मैचों के बाद टीम से जुडेंगे.
टीम के साई कई युवा खिलाड़ी जैसे ऑलराउंडर लियाम स्कॉट और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान ओली पीक को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है. युवा बल्लेबाज जोएल डेविस को जून में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. उन्हें भी पहली बार मौका मिला है.
आईपीएल के बाद जाएंगे पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा 30 मई से शुरु होगा पर टीम के कई स्टार खिलाड़ी तब पाकिस्तान जाएंगे जब उनका कमिटमेंट आईपीएल के साथ पूरा हो जाएगा. ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट आईपीएल के बाद बांग्लादेश जाएंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम से बाहर कर दिया गया है. अगले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए मिचेल मार्श दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे.
आस्ट्रेलिया का कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी (30 मई) और लाहौर (दो और चार जून) में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा. इसके बाद वह बांग्लादेश का दौरा करेगा और ढाका (9, 11 और 14 जून) में तीन वनडे मैच और चटोग्राम (17, 19 और 21 जून) में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा.
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा.
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा.


