Last Updated:
shan masood mushfiqur rahim fight video: सिलहट में जारी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मशफिकुर रहीम के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए इस 437 रन का लक्ष्य दिया है.
मुशफिकुर रहीम और शान मसूद के बीच बहस.
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का क्लीन स्वीप करने की पूरी तैयारी कर ली है. तीसरे दिन के खेल में अपनी दूसरी पारी 390 रन पर खत्म करने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रन का बड़ा और मुश्किल लक्ष्य रखा है. मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 137 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. खेल के दौरान एक ऐसा लम्हा भी आया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा. दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और शतकवीर मुशफिकुर के बीच कहासुनी हो गई, जिसके माहौल गरमा गया.
यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के 79वें ओवर के शुरू होने से ठीक पहले हुई. सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शान मसूद सेशन का खेल शुरू होने से पहले अंपायरों और अपने साथी खिलाड़ियों से कुछ बात कर रहे थे. तभी क्रीज पर जम चुके बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम की स्टंप माइक में आवाज खेल शुरू करने की बात कहते हुई रिकॉर्ड की गई. रहीम के यह शब्द शान मसूद को बुरे लग गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के बीचों-बीच तीखी बहस शुरू हो गई. कुछ मिनट तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही. हालांकि, फिर मामला शांत हो गया.
Tension rising in the middle as Bangladesh cross 350, a little back and forth between Mushfiqur and Shan Masood pic.twitter.com/nO2YNi8NOt


