12.5 C
Munich

पापा ये आपके लिए… तूफानी फिफ्टी के बाद उर्विल पटेल हुए इमोशनल, पर्ची निकालकर दिखाया भावुक मैसेज

Must read


होमखेलक्रिकेट

पापा ये आपके लिए… तूफानी फिफ्टी के बाद उर्विल पटेल ने दिखाया भावुक मैसेज

Last Updated:

Urvil Patel shared emotional note: चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा सनसनी उर्विल पटेल ने 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर तहलका मचा दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अपनी जेब से एक भावुक नोट निकाला. उर्विल ने अपनी पर्ची में पिता को याद किया.

Zoom

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में उर्विल पटेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में उर्विल ने सिर्फ 13 गेंद में फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी. अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर भावुक मैसेज लिखा हुआ था. उर्विल ने अपनी इस फिफ्टी को पिता को समर्पित किया. उर्विल ने अपनी पर्ची में लिखा था कि, “पापा ये आपके लिए.”

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उर्विल 23 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उर्विल ने 8 छक्के और 2 चौके लगाए. उर्विल की तूफानी बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहली 6 गेंद पर 5 छक्के लगाए थे. उर्विल की धुआंधार बैटिंग के आगे लखनऊ का हर गेंदबाज सिर्फ बचने की कोशिश में था, लेकिन सीएसके के इस युवा सनसनी ने किसी पर भी रहम नहीं दिखाई.

मैच में लखनऊ की टीम ने की पहले बल्लेबाजी

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए जोश इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में अपनी शुरुआत की. इंग्लिश की अर्धशतकीय पारी से लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इंग्लिस ने 33 गेंद में 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए. बल्लेबाजी में टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में शहबाज अहमद ने भी 25 गेंद में 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसके अलावा गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन ने दमदार खेल दिखाया. ओवरटन ने सीएसके की तरफ से अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा टीम के लिए अंशुल कंबोज ने भी 2 विकेट लिए, लेकिन वह काफी महंगे रहे. वहीं नूर अहमद के खाते में 1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article