Last Updated:
अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले भारत क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कृणाल पंड्या की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह आईपीएल मैच के सिलसिले में रायपुर पहुंचे थे जहां कृणाल पंड्या फैमिली के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए.
छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग में रंगे कृणाल पंड्या
रायपुर. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कृणाल पंड्या अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी फैशन सेंस के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं. मैदान के बाहर उनका लुक अक्सर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाता है. उनके फैशन की खास बात उनकी यूनिक हेयरस्टाइल, स्टाइलिश जैकेट, चेन, गॉगल्स और कैजुअल आउटफिट्स होते हैं. कई बार वे पारंपरिक भारतीय कपड़ों में भी नजर आते हैं, जिसमें उनका अलग अंदाज दिखाई देता है. वहीं, आईपीएल मैच के सिलसिले में रायपुर पहुंचे आरसीबी के खिलाड़ी कृणाल पंड्या छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए. रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय खानपान को लेकर खास पोस्ट साझा किए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं.
आईपीएल के चलते इन दिनों रायपुर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है. ऐसे में आरसीबी खिलाड़ी का स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव लोगों को खासा पसंद आ रहा है. फैंस का कहना है कि बड़े खिलाड़ी जब किसी क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देते हैं, तो इससे उस क्षेत्र की पहचान देशभर में मजबूत होती है.
संस्कृति, गर्मजोशी और मेहमाननवाजी
कृणाल पंड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बस्तर की पारंपरिक पोशाक, गमछा और आदिवासी संस्कृति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘रायपुर की संस्कृति, गर्मजोशी और मेहमाननवाजी सबसे बढ़िया.’ उनके इस पोस्ट को क्रिकेट फैंस और छत्तीसगढ़ के लोगों ने काफी पसंद किया.
रायपुर प्रवास के दौरान कृणाल पंड्या ने स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद लिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने पारंपरिक आदिवासी डिश और स्थानीय स्वाद को करीब से समझने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वे पारंपरिक अंदाज में नजर आए, जिसे लोगों ने काफी सराहा.
कृणाल पंड्या के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें ‘छत्तीसगढ़िया रंग में रंगा खिलाड़ी’ बताया, तो कुछ ने बस्तर की संस्कृति को प्रमोट करने के लिए उनकी तारीफ की.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


