Last Updated:
PM Modi Varanasi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी से पुणे जाने वाली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन पूरी तरहसे नॉन एसी है. इसके अलावा पीएम मोदी 6300 करोड़ की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी दौरे पर. (फाइल फोटो)
PM Narendra Modi Varanasi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से यानी कि 28 अप्रैल से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज पहले काशी पहुंचेंगे, जहां 6300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वाराणसी रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी नारी सम्मेलन के जरिए 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे. वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन यानी कि 29 अप्रैल को 14 किमी के मिनी रोड शो के जरिए पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
29 अप्रैल को पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे अब धरातल पर उतरने को तैयार है. 29 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के मल्लावां में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भव्य उद्घाटन करेंगे. 594 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात यह है कि इसका सबसे बड़ा भौगोलिक हिस्सा हरदोई जनपद की सीमा के अंतर्गत आता है, जो भविष्य में जिले की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है. मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर डांडू गांव तक जाने वाला यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे न केवल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दूरी को कम करेगा, बल्कि हरदोई को प्रदेश के मुख्य औद्योगिक और धार्मिक गलियारे के रूप में स्थापित कर देगा.
वाराणसी से पुणे जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
वाराणसी से पुणे के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का भी शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे. ये ट्रेन पूरी तरीके से गैर वातानुकूलित होगी. प्रतिदिन शाम 6.15 बजे ये ट्रेन पुणे के लिए रवाना होगी और अगले दिन रात 12.10 बजे पहुंचेगी. वाराणसी से चलने वाली ये दूसरी अमृत भारत ट्रेन है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


