8.7 C
Munich

पुरानी पीढ़ी अब भी सबसे बेहतर… विराट कोहली के 9वें आईपीएल शतक ने आरसीबी को बनाया नंबर-1, गावस्कर बोले- उसका कोई मुकाबला नहीं

Must read


होमखेलक्रिकेट

पुरानी पीढ़ी अब भी सबसे बेहतर, कोहली के 9वें IPL शतक पर बोले गावस्कर

Last Updated:

Sunil Gavaskar statement on Virat Kohli: सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘चैम्पियन बल्लेबाज’ बताया है. लिटिल मास्टर कहा कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढ़ी आज भी सर्वश्रेष्ठ है। केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेलकर कोहली ने न केवल आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि आरसीबी को अंकतालिका में शीर्ष पर पहुँचा दिया। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन और आईपीएल में 9 शतक जड़ने वाले कोहली की इस पारी को गावस्कर ने बेमिसाल बताया और केकेआर द्वारा उनका कैच छोड़ने को मैच का टर्निंग पॉइंट माना।

Zoom

गावस्कर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की.

रायपुर. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सबसे बेहतर है. पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया.

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर ‘ क्रिकेट लाइव’ में कहा, ‘विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया. लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई मुकाबला नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘हर कोई कह रहा है कि यह सत्र अगली पीढ़ी का है, लेकिन कोहली ने दिखा दिया कि वह अभी भी है. उसने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गया. उसने साबित कर दिया कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सबसे बेहतर है.’

गावस्कर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘टी20 शतकों के मामले में वह दस शतक के साथ क्रिस गेल और बाबर आजम के बाद तीसरे नंबर पर है. उसने टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे किए और आईपीएल में नौ शतक लगा चुका है. रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, लेकिन कोहली अगर मैच दर मैच, सत्र दर सत्र ऐसे ही खेलता रहा तो किसी को भी वहां तक पहुंचने में काफी समय लगेगा.’

गावस्कर ने यह भी कहा कि केकेआर द्वारा कोहली का कैच छोड़ना मैच का सबसे बड़ा पल रहा. उन्होंने कहा, ‘आरसीबी-केकेआर मैच से पहले केकेआर कैच पकड़ने में बहुत अच्छा था, लेकिन यह कैच छोड़ना बहुत महंगा साबित हुआ.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article