पैसा कमाना ही नहीं, उसे छिपाकर रखना भी है जरूरी, चाणक्य नीति की 5 बातें कर लें याद

Date:


Chanakya Niti: पैसों की बात आते ही कई रिश्तों का व्यवहार बदल जाता है. किसी की अच्छी सैलरी जानकर लोग उससे अपनी तुलना करने लगते हैं, तो किसी की बचत का पता चलते ही उधार मांगने पहुंच जाते हैं. कई बार हम दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपनी कमाई, बैंक बैलेंस और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग तक शेयर कर देते हैं. हमें लगता है कि अपनों से क्या छिपाना, लेकिन हर जानकारी हर किसी को देना समझदारी नहीं है.

आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी धन और उसके सही इस्तेमाल को लेकर कई बातें बताई गई हैं. इन्हीं विचारों से सीख लेते हुए समझते हैं कि पैसों से जुड़ी कौन सी 5 बातें निजी रखनी चाहिए.

चाणक्य नीति के अनुसार पैसों से जुड़ी ये 5 बातें रखें निजी

आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों और व्यावहारिक सोच के लिए जाना जाता है. उनकी शिक्षाओं में धन की सुरक्षा, बचत और सोच-समझकर फैसले लेने को महत्व दिया गया है. इसी नजरिए से अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी हर किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए.

1. अपनी सैलरी का पूरा हिसाब न बताएं

आप कितनी कमाई करते हैं, यह आपकी निजी जानकारी है. दोस्तों, रिश्तेदारों या साथ काम करने वाले लोगों के सामने बार-बार अपनी सैलरी बताने से बचें. इससे कई बार लोग आपकी तुलना अपनी कमाई से करने लगते हैं. कुछ लोग ज्यादा सैलरी होने पर जलन महसूस कर सकते हैं, जबकि कम सैलरी जानकर आपको कम आंक सकते हैं. हालांकि, नौकरी से जुड़ी जरूरी बातचीत या सैलरी नेगोशिएशन में सही जानकारी देना अलग बात है.

2. बैंक में जमा पैसों की जानकारी न दें

आपकी बचत आपकी मेहनत का नतीजा है. बैंक खाते में कितने पैसे जमा हैं, इसकी जानकारी हर किसी को देना ठीक नहीं. किसी को आपका बैंक बैलेंस पता चलने पर वह आपसे उधार मांग सकता है या आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर गलत अंदाजा लगा सकता है. इसलिए बचत और बैंक बैलेंस की जानकारी केवल भरोसेमंद लोगों तक सीमित रखें.

3. कर्ज और ईएमआई का पूरा हिसाब न बताएं

घर, कार या दूसरे कामों के लिए लिया गया लोन आपकी निजी फाइनेंशियल जानकारी है. आपने कितना कर्ज लिया है, कितनी ईएमआई भरते हैं और कितना लोन बाकी है, इसका पूरा हिसाब हर किसी को बताने की जरूरत नहीं. हालांकि, बैंक, लोन देने वाली संस्था या किसी भरोसेमंद फाइनेंशियल सलाहकार को सही जानकारी देना जरूरी है.

4. अचानक हुई कमाई का दिखावा न करें

कंपनी से मिला बोनस, पुराने निवेश से हुआ फायदा या किसी दूसरे काम से हुई अतिरिक्त कमाई के बारे में हर जगह चर्चा न करें. इससे कुछ लोग आपसे ज्यादा खर्च करने की उम्मीद कर सकते हैं. कई बार वे अपनी जरूरत बताकर उधार भी मांगने लगते हैं. अपनी खुशी मनाना गलत नहीं है, लेकिन कमाई का दिखावा करने से बचना बेहतर है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

5. भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग सबको न बताएं

आप घर खरीदना चाहते हैं, नया बिजनेस शुरू करने वाले हैं या कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो हर किसी को इसकी जानकारी देना जरूरी नहीं. अलग-अलग लोगों की सलाह सुनकर आप अपने फैसले को लेकर उलझ सकते हैं. कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं. इसलिए योजना पर काम करने से पहले सही रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related