Amla Murabba Recipe : सर्दियों में ऐसे बनाएं आंवले का मुरब्बा, मांग-मांग खाएंगे मेहमान, ये रही रेसिपी

Date:


Last Updated:

How to make amla murabba : सर्दियों की दस्तक के साथ लोग आंवले का मुरब्बा बनाने लगते हैं. आज हम आपको आंवले के मुरब्बे की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे आपको नेचुरल फ्लेवर वाला स्वाद पूरे साल मिलता रहेगा. सहारनपुर की फूड एक्सपर्ट शालू सैनी लोकल 18 से बताती हैं कि अक्सर कुछ लोग मशीनों से आंवले का मुरब्बा डालते हैं, लेकिन जो लोग हाथों से आंवले का मुरब्बा डालते हैं, उसमें फ्लेवर ज्यादा होता है और वह पूरी तरीके से नेचुरल होता है. वह लंबे समय तक भी चलता है. समय के अनुसार वह सॉफ्ट होता चला जाता है.

सहारनपुर. जो लोग आंवला खाने के शौकीन हैं, अब उनके लिए इसका सीजन आ चुका है. सर्दी के मौसम में आंवला बिकने लगता है. आंवले के शौकीन लोग इस सीजन में घर पर अचार और मुरब्बा डालकर रख लेते हैं. आज हम आपको आंवले के मुरब्बे की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसमें आप नेचुरल फ्लेवर को भी साल भर टेस्ट करते रहेंगे. आंवले का मुरब्बा डालने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है सही फल का चयन. अक्सर कुछ लोग मशीनों से आंवले का मुरब्बा डालते हैं. कुछ लोग हाथों से डालते हैं. जो लोग हाथों से आंवले का मुरब्बा डालते हैं, उसमें फ्लेवर ज्यादा होता है और वह पूरी तरीके से नेचुरल होता है. उसमें किसी प्रकार का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता. लंबे समय तक भी चलता है. समय के अनुसार वह सॉफ्ट होता चला जाता है.

किस साइज का चुनें

सहारनपुर की फूड एक्सपर्ट शालू सैनी लोकल 18 से बताती हैं कि मुरब्बा डालने के लिए सबसे पहले सही आकार के आंवला का चयन करें. मार्केट में छोटे से लेकर मीडियम और बड़े साइज का आंवला आता है. मुरब्बा के लिए मीडियम और बड़े साइज के आंवला का ही इस्तेमाल करें. वह स्वाद से भरपूर होता है और लंबे समय तक चलता है. उसके अंदर का फ्लेवर बना रहता है.

ये रही पूरी रेसिपी

शालू सैनी के मुताबिक, आंवले का मुरब्बा कई तरह से डाला जा सकता है. सबसे पहले आंवला का चयन करें. इसके बाद उसे अच्छे से धो लें. धोने के बाद उसे हल्के पानी में 10 मिनट बॉयल करें, फिर उसे हाथ मशीन से अच्छे से पंच कर लें. आंवला से निकलने वाले रस को बाहर न फेंके. आंवले को चीनी या खांड की चासनी बनाकर एक से दो घंटे के लिए कम आंच पर पकने दें, जिससे आंवला भी सॉफ्ट हो जाता है और चासनी आंवला के अंदर अच्छे से भर जाती है. इसके बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें और आंवला में से निकले हुए रस को भी उसी में मिला दें. अब आपका मुरब्बा तैयार है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related