Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी कानूनी रास्ता है, उसे अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लड़का था, अब हमारे बीच वह नहीं हैं. वहीं उनसे जब प्रतीक यादव से आखिरी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख तो नहीं बता सकता मैं. लेकिन करीब दो महीने पहले हमारी मुलाकात हुई थी. तब भी मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. बता दें कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की मौत हो गई. प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ब्रॉट डेड लाया गया था. वहीं प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की मौत की वजह नहीं हुई साफ
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट को शव सौंप दिया गया है. हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मथुरा पहुंचे हुए हैं. पुलिस लाइन हेलीपेड से बिहारीजी दर्जन पूजन के लिए रवाना हुए हैं. प्रतीक यादव के निधन पर उन्होंने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जाना परिवार के लिए अत्यन्त कष्टदायक होता है. हमारी परिवार के साथ पूरी संवेदना है. ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के मौत की सीबीआई जांच की मांग
प्रतीक यादव की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग की है. प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ है. थोड़ी देर में पोस्टमार्टम हाउस से उनका शव ले जाया जाएगा. वहीं अपर्णा यादव भी लखनऊ एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना हो गई हैं.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव अपने पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बेटियों को
प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक कहा जाता था. उन्हें सेहत और स्वास्थ्य में खास रुचि थी और वह राजधानी लखनऊ में एक जिम भी चलाते थे, जिसका नाम था फिटनेस प्लैनेट. प्रतीक यादव रियल एस्टेट से जुड़े हुए थे. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया गहरा शोक. उन्होंने कहा कि सुबह खबर सुनकर पहले विश्वास नहीं हुआ. कम उम्र में निधन को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक. दिवंगत प्रतीक यादव को अवधेश प्रसाद ने दी श्रद्धांजलि. परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से की है प्रार्थना. सीबीआई जांच की मांग पर अवधेश यादव ने कहा कि मांग उठी है तो जांच होनी चाहिए, जिन्होंने जांच की मांग की है. सोच समझकर की होगी, इतनी कम उम्र में निधन बेहद दर्दनाक है.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की उंगलियों के नाखून नीले थे
सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत अननेचुरल थी. प्रतीक यादव की उंगलियों के नाखून नीले रंग के हो गए थे. प्रतीक यादव की मौत को लेकर लगातार शक जताए जा रहे हैं.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा पहुंचीं लखनऊ
पति प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद दिल्ली से अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच चुकी हैं. प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था. कई सारी बीमारियों से ग्रसित बताए जा रहे थे प्रतीक यादव.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के बेडरूम को किया गया सील
प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत के बाद उनके बेडरूम को पुलिस ने सील कर दिया है. इसके अलावा पुलिस ने प्रतीक यादव के मोबाइल फोन और लैपटॉप को बरामद कर लिया है. प्रतीक यादव की मौत के मामले में पुलिस का यह बड़ा एक्शन माना जा रहा है.
Prateek Death News Live: प्रतीक यादव का पूरा हुआ पोस्टमार्टम
प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा कार्यालय पर हलचल तेज हो गई है. सपा नेता शिवपाल यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे हुए हैं और बंद कमरे में चर्चा चल रही है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. अब इसके बाद प्रतीक का शव उनके आवास पर ले जाया जाएगा.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव से मुलाकात पर क्या बोले अखिलेश यादव
प्रतीक यादव की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आज वो हमारे बीच नहीं है इसका दुख है मुझे. एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था. बहुत दुखद है कि वह हमारे बीच नहीं हैं. स्वभाविक है कि जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे हम लोग. तारीख तो नहीं बता सकता मैं. लगभग दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. तब भी हमने कहा था कि स्वास्थ्य का ध्यान रखिए.
Prateek Yadav Death Reason: प्रतीक यादव की मौत को लेकर सस्पेक्ट प्वाइजनिंग की आशंका
सूत्रों के मुताबिक प्रतीक की मौत को लेकर सस्पेक्ट प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. लेकिन ये कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ रिएक्शन हुआ या क्या ? मतलब दो दवाई का रिएक्शन भी हो सकता है. फ़ूड पॉइज़िंग हो सकती है. या कुछ खाते हैं, वो भी हो सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कन्फर्म होगा.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी ने सारे कार्यक्रम किए रद्द
प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. प्रतीक यादव के निधन से हर कोई शोकाकुल है. प्रतीक का फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर शिवपाल यादव का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर शिवपाल यादव ने ट्वीट कर दुख जताया है. शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतीक का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि
Prateek Death News: प्रतीक यादव के निधन पर साक्षी महाराज ने जताया दुख
उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक. प्रतीक यादव की मौत पर सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक. मुलायम सिंह के परिवार से मेरे बहुत पुराने संबंध रहे. दुख की घड़ी में परिजनों को संबल दे. उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन से सैफई में सन्नाटा
प्रतीक यादव के निधन से इटावा के सैफई में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है. प्रतीक की मौत को लेकर कोई कुछ भी खुल कर नहीं बोल रहा है. नेता ओर प्रतीक से जुड़ी हुई स्मृतियों की लोग जरूर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन कैमरे के सामने कोई कुछ नहीं बोल रहा है. प्रतीक यादव और अपर्णा दिसंबर नवंबर में अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी में शामिल होने के लिए आए थे. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव अखिलेश यादव के चरण स्पर्श करते हुए नजर आ रहे थे. जिसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रतीक यादव ने पोस्ट किया था.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चल रहा है.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव की पोस्ट
प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्ट कर दुख जताया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि! बता दें कि अखिलेश यादव अपने आवास से पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए हैं.
Prateek Yadav Death News: पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकले अखिलेश यादव
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष उनके आवास पर पहुंच चुकी हैं. वहीं अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल चुके हैं.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दुख जताया है. केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें. ॐ शांति!
Prateek Yadav Death Live: प्रतीक यादव गुर्दे की दिक्कत से जूझ रहे थे
प्रतीक यादव के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि इलाज के लिए प्रतीक विदेश भी गए थे. प्रतीक यादव के शव का फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है. बताया जा रहा है कि प्रतीक को गुर्दे को लेकर दिक्कत थी.


