UP News Hindi LIVE: सूबे में क्या हो रहा है, किस मुद्दे पर क्या हलचल है और कहां क्या बड़ा अपडेट आया? सब कुछ आपको यहां मिलेगा. नेताओं के बयान हों, पुलिस की कार्रवाई या आम लोगों से जुड़ी खबरें, हर अपडेट हम आपको आसान और तेज़ तरीके से पहुंचाते रहेंगे. जुड़े रहिए और रहिए हर खबर से अपडेट.
प्रयागराज में ट्रेन के चपेट में आने से चार की मौत
प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी और करछना थाना पुलिस भी पहुंची. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेजा गया. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं है. जीआरपी और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा.
गाजियाबाद में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा
गाजियाबाद के मालीवाड़ा क्षेत्र में खाद आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा किया है. जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान वहां से अवैध रूप से रखे गए घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ.
सीतापुर में नहर में मिली लाश
सीतापुर जिले में शारदा सहायक नहर में मिला शव. राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना. युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान. मृतक की शिनाख्त की पुलिस कर रही प्रयास. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा. बिसवां कोतवाली इलाके के पुरैनी के पास मिला शव.
सोनभद्र में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला
सोनभद्र जिले में जमीन बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला. अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई पर रॉड और लाठी-डंडों से किया हमला. मारपीट में बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट का पीड़ित की नाबालिग बेटी ने वीडियो बनाया लिया है. बेटी ने ही एम्बुलेंस बुलाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. चोपन थाना क्षेत्र का मामला.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई रेड
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के केपीयूसी छात्रावास में डाली गई रेड. अवैध रूप से रह रहे छात्रों को वाश आउट करने के लिए डाली गई रेड. प्राक्टोरियल बोर्ड और डीएसडब्ल्यू की ओर से की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. यूनिवर्सिटी के केपीयूसी छात्रावास में 57 कमरों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को बाहर किया गया. जबकि छात्रावास के कुल 84 कक्षों का सत्यापन किया गया. इस दौरान छात्रावास के वार्डन प्रोफेसर संदीप आनंद भी मौजूद थे. छात्रावास के कमरों में दो छात्रों के लिए एक कमरा आवंटित किया जाता है. लेकिन नए सत्र के शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्रावास में ऐसे विद्यार्थी रह रहे थे. डीएसडब्ल्यू, प्राक्टोरियल बोर्ड, पुलिस और यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड्स की मदद से छात्रावास में वाश आउट की यह कार्रवाई की गई. प्राक्टर डॉ अरुण नारायण सिंह ने दी जानकारी.
बुलंदशहर में वलीमा के दौरान औरतों का फोटो खींचने पर बवाल
बुलंदशहर जिले में वलीमा कार्यक्रम में महिलाओं के फोटो खींचने पर बवाल. ग्रामीण और मेहमानों के बीच जमकर चले लात घुसे और लाठी डंडे. काजमपुर देवली में दो भाइयों के वलीमे की चल रही थी दावत. वलीमा में शामिल हुए थे ग्रामीण और रिश्तेदार. स्टेज पर बैठी महिलाओं के गांव के कुछ युवक़ों पर फोटो खींचने का आरोप. विरोध करने पर रिश्तेदार और ग्रामीण आमने सामने आ गए. पंडाल से लेकर सड़क तक खूब हुई जमकर मारपीट, मारपीट में कई लोग बताये जा रहे हैं घायल. पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की एफआईआर. थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली की घटना.
फर्रुखाबाद में गंगा नदी में कूदे युवक का मिला कंकाल
फर्रुखाबाद जिले में 8 माह पूर्व गंगा में कूदे युवक का मिला कंकाल. 8 माह पूर्व परिजनों ने युवक पर प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप. प्रताडना से तंग युवक ने पानी मे कूद की थी आत्महत्या. पुलिस ने एक युवक पर दर्ज किया था मुकदमा. मछुआरे के जाल में फसा कंकाल. मछुआरे ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पुलिस ने कंकाल में फसे पैंट से की पहचान. मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल. थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का मामला.
रामपुर में चलती ट्रेन में 7 लाख की लूट
रामपुर जिले में चलती ट्रेन में 7 लाख की लूट. सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो युवकों से हुई लूट. युवकों से मारपीट और फायरिंग कर हुई लूट. रुद्रपुर के व्यापारी के लड़कों से हुई लूट. लूट की घटना से मचा हड़कंप. मौके पर पहुंची GRP और RPF पुलिस. रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र का मामला.
कासगंज में मिली अधजली अधेड़ की लाश
कासगंज जिले में खेत में अर्द्धजली अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव. अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य किए एकत्रित. हत्या कर शव जलाने की जताई जा रही आशंका. मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी इलाका पुलिस. शिनाख्त के बाद ही पता चल सकेगा कि क्यों की गई व्यक्ति की हत्या. सहावर थाना क्षेत्र के खितौली गांव के पास का मामला.
शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर जिले में जमीनी विवाद में रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या. रिश्तेदार श्याम सुंदर अपने ननिहाल में रह रहा था. रिश्तेदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया. पारिवारिक संपत्ति वारदात की वजह बनी. रिश्तेदार अजय बहन धनवीर और विजय वीर पर हत्या का आरोप. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. थाना मदनापुर के बरीखास गांव का मामला.
संभल में आग लगने से चार साल की बच्ची की मौत
संभल जिले में झोंपड़ी में लगी आग में चार साल के बच्चे की जल कर मौत. घटना के समय मां बाप कर रहे थे खेत में गेहूं की कटाई. अग्निकांड का वीडियो वायरल. गुन्नौर थाना के गांव नंदरौली की घटना.
बदायूं में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत
बदायूं जिले में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत. छात्र की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस. 15 वर्षीय किशोर अपने खेत पर गया था पेड़ की चढ़ने के दौरान हुआ हादसा. बिल्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन गांव की घटना.
सुल्तानपुर में दिव्यांग लड़की खा रही ठोकर
सुल्तानपुर जिले में विकलांग लड़की दर-दर खा रही ठोकर. पहुंची एसपी दरबार. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल. थाना जयसिंहपुर के चोरमा में दबंगों ने महिला की पुश्तैनी जमीन कब्जा. पूरे परिवार को लाठी-डंडों और पत्थरों से लहूलुहान किया. हमले में महिला, उसकी बेटियों और पति को गंभीर चोटें आईं. दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की. स्थानीय थाने द्वारा कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में. आरोपियों द्वारा लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी. थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पत्र सौंपकर लगाई गुहार. सुरक्षा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.
अमेठी में प्रेमिका की निर्ममता से हत्या
अमेठी जिले में प्रेम में धोखा मिलने पर प्रेमिका की निर्मम हत्या का मामला. धारदार हथियार से काटकर हुई युवती की हत्या. घर से चंद कदम दूर मिला युवती का गला कटा शव. नामज़द आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस पूछताछ में हत्यारे ने खोला हत्या का राज. गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र चतुरीपुर गांव का मामला.
महोबा में तालाब में डूबने से लड़के की मौत
महोबा जिले में तालाब में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की मौत. तालाब में डूबने से किशोर की गई जान. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकाला. भीषण गर्मी से निजात के लिए तालाब में नहाने गया था किशोर. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को किया मृत घोषित. 15 वर्षीय नानू की मौत से परिवार में मचा कोहराम. शहर कोतवाली क्षेत्र के मदन सागर तालाब की घटना.
सुंदर भाटी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन लोग गिरफ्तार
कुख्यात सुंदर भाटी के नाम से रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को गाज़ियाबाद स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार.
एक महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार. बिल्डर से मांगी थी 10 करोड़ रुपए की रंगदारी. रंगदारी की रकम ना देने पर पीड़ित और उसके परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की एक महिला सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी.
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल की आज कोर्ट में पेशी होनी है, जहां उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने का मौका मिलेगा. अब तक इस मामले में 22 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है, जिससे केस निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. आज की सुनवाई में प्रतिवादी पक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश करेगा. संभावना है कि सुरक्षा कारणों से पेशी ऑनलाइन माध्यम से भी कराई जा सकती है. मुस्कान और साहिल 19 मार्च 2025 से मेरठ जिला कारागार में बंद हैं. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में छिपा दिया. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. अब सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, और माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को सजा सुनाई जा सकती है.
मुगलसराय से लापता तीनों बच्चे गाजीपुर से बरामद, पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू
चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र से लापता हुए तीनों नाबालिग बच्चों को पुलिस ने गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. तीनों बच्चे स्कूल से गायब हुए थे और नई बस्ती इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार बच्चे अपनी बहन के साथ नाना के घर जाने के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि पिता की शराब की लत से परेशान होकर वे बिना बताए घर छोड़कर चले गए थे. मुगलसराय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गाजीपुर में उन्हें खोज निकाला. बरामद किए गए बच्चों को अब Child Welfare Committee (CWC) के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने मामले में बयान जारी कर पूरी जानकारी दी है.
वृंदावन नाव हादसे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का नगर निगम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन
मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस घटना के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त व मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया. कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्त और मेयर को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और बिना रजिस्ट्रेशन व सुरक्षा मानकों के नाव संचालन को गंभीर लापरवाही बताया. इस दौरान 16 लोगों की मौत को लेकर भी आक्रोश जताया गया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नगर आयुक्त के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की. हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया.
इटावा में शादी के डेढ़ माह बाद दर्दनाक हादसा, युवक की मौत से परिवार में कोहराम
इटावा के ऊसराहार क्षेत्र के नगला ढाकाऊ गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक की शादी मात्र 22 फरवरी को हुई थी और डेढ़ माह बाद ही उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जानकारी के अनुसार स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में मामा-भांजा दोनों घायल हुए थे. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.
कानपुर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, चौबेपुर में ज्वेलर्स समेत तीन जगहों को बनाया निशाना
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. चोरों ने ज्वेलर्स की दो दुकानों सहित एक मकान को निशाना बनाते हुए पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चौबेपुर कस्बे और अमिलिया गांव में हुई इन वारदातों में ज्वेलर्स की दोनों दुकानों में चोर एक ही तरीके से घुसे, जबकि एक मकान में चोरी के दौरान चोर पटाखे और देसी बम लेकर पहुंचे थे. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
राम मंदिर की अखंड ज्योति पर सियासत गरम, ट्रस्ट से स्पष्टीकरण की मांग तेज
अयोध्या में अयोध्या स्थित राम मंदिर में अखंड ज्योति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से स्पष्टीकरण की मांग उठी है. अखंड ज्योति की व्यवस्था को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने सवाल उठाते हुए ट्रस्ट के महासचिव को पत्र लिखा है. उनका आरोप है कि पारंपरिक व्यवस्था की जगह कृत्रिम व्यवस्था अपनाई गई है, जिससे रामभक्तों की आस्था प्रभावित हो रही है. अब इस पूरे मामले में ट्रस्ट पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है और शास्त्रसम्मत अखंड ज्योति की पुनः स्थापना की मांग भी तेज हो गई है.
अखिलेश के वीडियो पर सियासी घमासान, भाजपा नेता का पलटवार
बीते दिनों अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस पोस्ट में एक तरफ बीजेपी नेता “कमल-कमल” का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में एक व्यापारी अपनी परेशानी जाहिर करता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता ने कहा कि उनका वर्षों पुराना वीडियो निकालकर पोस्ट करना सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश है. उन्होंने इसे सपा की ओछी हरकत बताया. वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने अंदाज़ में सपा मुखिया को जवाब दिया.
कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा 18 चक्का ट्रक
कानपुर-सागर हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां गिट्टी से लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आए एक शराबी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक के चालक शान मोहम्मद ने सूझबूझ दिखाते हुए व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रक संतुलन खो बैठा और पलट गया. हादसे में चालक और क्लीनर अच्छेलाल बाल-बाल बच गए. वहीं, मामूली रूप से घायल शराबी व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह ट्रक दिदवारा स्थित क्रेशर से गिट्टी लादकर गोंडा जा रहा था. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. रात का समय होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि सड़क पर गिट्टी फैलने से यातायात प्रभावित हुआ. ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक की समझदारी से एक जान बच गई.
PM मोदी से जुड़े वीडियो पर बवाल, BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी के घर पहुंची पुलिस
गाजियाबाद में BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने के बाद विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि इसी मामले में पुलिस देर रात उनके घर पहुंची, हालांकि उस समय वह मौजूद नहीं थीं। नेत्री का कहना है कि पुलिस ने उनके परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया.
संभल में गांव के घर में घुसी जंगली नीलगाय
यूपी के संभल में रजपुरा थाना क्षेत्र के दीपपुरडांडा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली नीलगाय अचानक एक घर में घुस गई. नीलगाय के घर में घुसने से लोग सहम गए और डर का माहौल बन गया. हालांकि, कुछ ही देर बाद नीलगाय खुद ही घर से निकलकर जंगल की ओर लौट गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, कानपुर सेंट्रल पर RPF ने कराया सुरक्षित प्रसव
बिहार की एक गर्भवती महिला को विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. ट्रेन के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की ऑपरेशन मातृशक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.


