Last Updated:
priyansh arya first ball six record: पंजाब किंग्स के युवा ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में इतिहास रच दिया. प्रभसिमरन सिंह के साथ ओपनिंग करने उतरे प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया. इस छक्के के साथ ही उन्होंने महारिकॉर्ड नाम कर लिया. प्रियांश ने वो कारनामा किया है जो इससे पहले आईपीएल इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर कर पाया.
दिल्ली कैपिटल्स ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के इस 55वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. इस मुकाबले में डीसी पांच बदलावों के साथ उतरी है. टॉस जीतकर डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम गेंदबाजी करेंगे.’ टीम में हुए बदलावों पर उन्होंने कहा, ‘हमने 5 बदलाव किए हैं. पोरेल, साहिल परख, डेविड मिलर, माधव तिवारी और आकिब नबी टीम में हैं.’ पंजाब किंग्स में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वारशियस आए.

पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करने उतरे प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह. अक्षर पटेल ने पहले ओवर की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया का घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को सौंपी. स्टार्क ने पहली ही गेंद फुलर लेंथ फेंकी, जिस पर प्रियांश ने खड़े-खड़े कवर पॉइंट के ऊपर से एक लंबा छक्का जड़कर अपना और टीम का खाता खोला.

यह दूसरा मौका था, जब प्रियांश आर्य ने आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसी के साथ पंजाब के इस ओपनर के नाम आईपीएल मुकाबले की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के जड़ने का रिकॉर्ड हो गया. प्रियांश दो बार ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इससे पहल प्रियांश ने 2025 में मैच की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया था. यह शॉट उन्होंने खलील अहमद की गेंद पर खले था. नमन ओझा, विराट कोहली, फिल साल्ट, यशस्वी जायसवाल ने भी आईपीएल मैच की पहली बॉल पर सिक्स ठोका है, लेकिन सिर्फ एक बार.
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रियांश आर्य ने तीसरी बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया. वह सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल के बाद दूसरे स्थान पर हैं. यशस्वी ने चार बार आईपीएल पारी की पहली ही गेंद पर सिक्स उड़ाया है.

प्रियांश ने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका यह आईपीएल में 5वां पचासा है. हालांकि, वह 56 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 33 गेंदों में यह रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और दो चौके निकल. प्रियांश ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 गेंदों में 78 रन की पार्टनरशिप की और पंजाब को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. प्रभसिमरन इस मुकाबले में सिर्फ 18 रन ही बना सके.


