बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी से हैं परेशान तो घर के किचन में मौजूद, लौंग, अदरक, तुलसी से बनाएं काढ़ा, मिलेगी राहत

Date:


Last Updated:

लखीमपुर खीरी में बदलते मौसम से सर्दी, जुकाम और खांसी के मामले बढ़े हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों ने घर पर लौंग, अदरक और तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी है. बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में लोग छोटी-मोटी मौसमी परेशानियों से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों की तलाश कर रहे हैं. भारतीय रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी के मौसम में किया जाता रहा है. लौंग, इलायची, अदरक, तुलसी और दालचीनी से तैयार काढ़ा भी इन्हीं घरेलू उपायों में शामिल है.

ख़बरें फटाफट

लखीमपुर खीरी: जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कभी सुबह घना कोहरा और हल्की ठंड देखने को मिल रही है तो दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है. वहीं शाम होते ही एक बार फिर ठंड बढ़ने लगती है. दिन और रात के तापमान में बदलाव के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर खांसी, जुकाम, गले में खराश, छींक और सर्दी जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं.

किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं काढ़ा

बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में लोग छोटी-मोटी मौसमी परेशानियों से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों की तलाश कर रहे हैं. भारतीय रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी के मौसम में किया जाता रहा है. लौंग, इलायची, अदरक, तुलसी और दालचीनी से तैयार काढ़ा भी इन्हीं घरेलू उपायों में शामिल है.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऋचा श्रीवास्तव ने बातचीत के दौरान बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और उनसे बचाव के घरेलू उपायों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अचानक मौसम में परिवर्तन होने के कारण लोगों को खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सुबह के समय हल्की ठंड और घना कोहरा, दोपहर में धूप तथा शाम को दोबारा ठंडक होने के कारण लोग मौसम के बदलाव के संपर्क में आ रहे हैं.

घर पर आसानी से तैयार करें लौंग-अदरक का काढ़ा

डॉ. ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में गले की खराश और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों में आराम पाने के लिए घर पर ही काढ़ा तैयार किया जा सकता है. इसके लिए बाजार से किसी विशेष सामग्री को खरीदने की जरूरत नहीं है. घर की रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से इसे आसानी से बनाया जा सकता है. काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले दो गिलास पानी लें. इसके बाद इसमें लौंग, इलायची, अदरक, तुलसी की पत्तियां और दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डाल दें. इन सभी सामग्रियों को पानी में मिलाकर अच्छी तरह उबालें। जब सभी सामग्रियों का अर्क पानी में मिल जाए और पानी कुछ कम हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद काढ़े को छानकर हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें.

खांसी की परेशानी में अदरक और शहद का करें इस्तेमाल

आयुर्वेदिक चिकित्सक ने खांसी की परेशानी के लिए अदरक और शहद से तैयार होने वाले घरेलू मिश्रण के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि अदरक को अच्छी तरह पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें. इसके बाद दोनों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर सकते हैं. इस मिश्रण का सीमित मात्रा में सेवन करने से गले को आराम मिल सकता है और खांसी की परेशानी में कुछ राहत महसूस हो सकती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज छोड़ पत्तों की कर रहे खेती, हो रहा अच्छा मुनाफा

होमफोटोकृषिदेवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज...