6 C
Munich

बरेली से जेवर एयरपोर्ट तक सीधी हवाई उड़ान की शुरुआत, 30 जून 2026 से इंडिगो शुरू करेगी सेवा

Must read


Last Updated:

बरेली से नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत होने जा रही है. इंडिगो एयरलाइंस 30 जून 2026 से जेवर एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करेगी, जिसके तहत जुलाई 2026 से बरेली को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली इस फ्लाइट से यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर तक पहुंचना और आसान हो जाएगा. इस नई सुविधा से बरेली सहित आसपास के जिलों को समय की बचत के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापार, शिक्षा व रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

बरेली. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब बरेली से सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर तक हवाई यात्रा का रास्ता खुलने जा रहा है. इंडिगो ने जेवर हवाई अड्डे से अपने वाणिज्यिक उड़ान संचालन की शुरुआत की घोषणा कर दी है और इसी के साथ बरेली भी उन शहरों में शामिल हो गया है, जिन्हें नई हवाई कनेक्टिविटी मिलने जा रही है. जानकारी के अनुसार, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 जून 2026 से उड़ानें शुरू होंगी, इसके बाद जुलाई 2026 से बरेली समेत कई नए शहरों को जेवर हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा, इंडिगो की ओर से जारी अनुसूची में बरेली–नोएडा मार्ग को भी शामिल किया गया है. इस नई सेवा से बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिल सकती है. यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगी जो एनसीआर में नौकरी करते हैं, पढ़ाई करते हैं, या व्यापार के सिलसिले में लगातार सफर करते रहते हैं. अब यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे तक लंबा सड़क सफर तय नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बरेली से सीधे जेवर हवाई अड्डे तक हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा, इससे समय की बचत होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article