16 C
Munich

बस टोल महंगा, बाकि सब ठीक… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहला दिन लोगों का कैसा रहा सफर, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Must read


Last Updated:

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरे तरीके से खुल जाने से इस पर सफर कर रहे लोगों को किस प्रकार का एहसास हो रहा है और उनका सफर कितना आरामदायक हो गया है… साथ ही अब उनको दिल्ली या फिर देहरादून आने जाने में किस तरह की सुविधा मिल रही है और उनका समय कितना कम हो गया है… आइए ये सब यात्रियों की जुबानी ही जानते हैं.

सहारनपुर: दिल्ली से उत्तराखंड के पहाड़ों तक का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और रोमांचक हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर जनता को बड़ी सौगात दी है. पहले दिन जब लोगों ने इस एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाए तो पता चला कि किस चीज की कमी थी. लोकल 18 की टीम ने लोगों से उनका अनुभव जाना… आइए जानते हैं लोगों ने क्या कुछ बताया.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब पूरी तरीके से खुल चुका है. पहले दिन लोगों का सफर कैसा रहा ? अब उनको दिल्ली या फिर देहरादून आने जाने में किस तरह की सुविधा मिल रही है? उनका समय कितना कम हो गया है? उसको लेकर लोगों ने अपनी अलग-अलग राय दी. किसी ने कहा कि पेट्रोल पंप नहीं है तो किसी ने कहा कि टोल टैक्स बहुत है… बाकि तो सब चंगा है.

क्या बोले लोग?

दिल्ली से आने वाले रूपेश ने बताया, दिल्ली से सहारनपुर आने में आज मात्र 2 घंटे का समय लगा, जबकि देहरादून जाना है.. इससे साफ है कि ढाई घंटे में मैं दिल्ली से देहरादून पहुंच जाऊंगा. मैं व्यापार के लिए दिल्ली से देहरादून आता रहता हूं और इस एक्सप्रेसवे के बनने से काफी लाभ हुआ है. मैं सुबह दिल्ली से निकलकर दोपहर के समय अपने व्यापार से संबंधित काम कर शाम को वापस समय से दिल्ली पहुंच जाऊंगा.

एक अन्य यात्री ने बताया कि पहले सहारनपुर पहुंचने में बहुत समय लग जाता था. अब तो आराम से पहुंच जा रहे हैं. बस टोल काफी लगने लगा है, लेकिन सफर आरामदायक है. वहीं, देहरादून से आने वाले सचिन शर्मा ने बताया कि पहले देहरादून जाने के लिए दो से ढाई घंटे का समय लगता था और पहाड़ों में अगर जाम लग जाए तो समय का कुछ कहा नहीं जा सकता था, लेकिन एक्सप्रेसवे के बनने से अब यह सफर मात्र 45 मिनट का हो गया है. एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से वाहनों की स्पीड निर्धारित की गई है, लेकिन 80 से 90 किलोमीटर घंटे की स्पीड से हम लोग देहरादून से सहारनपुर पहुंचे हैं. यानी कि लोगों को एक्सप्रेसवे बनने से बड़ी राहत मिली है.

4 साल से अधिक का लगा समय

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जिसको दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के लिए बनाया गया है. उसका बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया गया था. इसके बाद इस एक्सप्रेसवे को पूरे तरीके से यातायात के लिए खोल दिया गया. अब लोग इस पर एक्सप्रेसवे पर बिना रुकावट अपने वाहनों को दी गई स्पीड के अनुसार दौड़ा रहे हैं. जबकि इस एक्सप्रेसवे को बनने में लगभग साढ़े 4 साल का समय लगा है. इस एक्सप्रेस को बनाने में करीब 12000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इस एक्सप्रेसवे पर 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग और वन्य जीव गलियारा बनाया गया है, जो कि पहाड़ों के बीच से होता हुआ देहरादून पहुंच रहा है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article