5.9 C
Munich

बहन की शादी का रिसेप्शन छोड़ा, बनना चाहते थे बैटर, पिता ने बोला मेरा बेटा बॉलर बनेगा, प्रफुल्ल हिंगे ने IPL में रचा इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

बहन की शादी का रिसेप्शन छोड़ा, बनना था बैटर, पिता बोले- मेरा बेटा बॉलर बनेगा

Last Updated:

Who Is Praful Hinge : प्रफुल्ल हिंगे ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. पहला मैच खेलने उतरे इस गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर हंगामा मचा दिया. टीम के ट्रायल्स के लिए बहन की शादी का रिसेप्शन मिस किया था. पिता चाहते थे बेटा गेंदबाज बने इसलिए बल्लेबाज बनने के सपने को छोड़ दिया.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यूटेंट प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में झटके तीन विकेट

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले ही मुकाबले में धमाका करने वाले प्रफुल्ल हिंगे की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए. प्रफुल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट कर हंगाम मचा दिया. इसके साथ ही वे आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लिए हैं.

प्रफुल्ल हिंगे कौन हैं?

प्रफुल्ल हिंगे विदर्भ के युवा गेंदबाज हैं. सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू किया. प्रफुल ने 13 साल की उम्र से ही अपनी गेंदबाजी को निखारना शुरू कर दिया था. वे साइकिल से प्रैक्टिस के लिए जाते थे और कई बार स्कूल भी देर से पहुंचते थे. 16 साल की उम्र में उन्हें विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) अकादमी में कोच संजीव के अंडर में जगह मिली. 19 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-19 ट्रायल्स में 36 विकेट लेकर सबको चौंका दिया.

नवजोत सिंह सिद्धू STAR SPORTS पर बताया कि प्रफुल्ल पहले एक बल्लेबाज बनना चाहता थे. पिताजी ने कहा कि बेटा तू बॉलर बन. उनकी बात मानकर अपनी गेंदबाजी पर काम किया और आईपीएल में जब मौका मिला तो पहले ही मैच में गजब ढाया.

बहन का बलिदान बना प्रेरणा

प्रफुल की कामयाबी में उनके परिवार का बड़ा हाथ है. उनकी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई रोककर उन्हें प्रैक्टिस के लिए ले जाना शुरू किया. सेशंस के दौरान वहीं रुकती थीं और रात में पढ़ाई करती थीं. उनकी मेहनत और अनुशासन ने प्रफुल को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article