17.4 C
Munich

बहराइच के रमन की जादुई शिकंजी का नहीं कोई तोड़! न सोडा न कोई केमिकल बस पानी, चीनी, नींबू, मसाले से होती है तैयार, लगी रहती है लाइन

Must read


Last Updated:

Best Shikanji in Bahraich: तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में अगर गले को तर करने के लिए कुछ ठंडा और शुद्ध मिल जाए, तो दिन बन जाता है. उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में इन दिनों एक खास ‘शिकंजी’ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह कोई साधारण शिकंजी नहीं, बल्कि पिछले 20 सालों से विरासत में मिली एक ऐसी रेसिपी है, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से हीरा सिंह मार्केट खिंचे चले आते हैं. बिना किसी केमिकल और सोडे के तैयार होने वाली रमन की यह ‘कुल्हड़ वाली शिकंजी’ न केवल आपकी प्यास बुझाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित हो रही है.

Best Shikanji in Bahraich: शिकंजी तो आपने बहुत पी होगी, लेकिन आज हम जिस शिकंजी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे बहराइच शहर के रहने वाले रमन एक खास और पारंपरिक तरीके से तैयार करते हैं. रमन बताते हैं कि पहले उनके पिताजी इस शिकंजी को बनाया करते थे और अब लगभग 20 सालों से वे खुद शहर वासियों को यह स्वाद दे रहे हैं. रमन की इस मेहनत और स्वाद का जादू ऐसा है कि लोग मात्र 30 रुपये खर्च कर मिट्टी के कुल्हड़ में इस देसी अमृत का आनंद लेते हैं.

गर्मी में राहत: बार-बार प्यास लगने की समस्या होगी दूर
बातचीत के दौरान रमन ने बताया कि उनकी शिकंजी पूरी तरह से शुद्ध होती है. इसे पीने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता क्योंकि इसमें न तो सोडा मिलाया जाता है और न ही किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल. रमन के अनुसार, ‘यह सिर्फ पानी, चीनी, नमक, नींबू और खास मसालों का खेल है.’

इसे पीने से गर्मी से तुरंत राहत मिलती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है. रमन का दावा है कि उनकी शिकंजी कोल्ड ड्रिंक का सबसे बेहतरीन विकल्प है. जहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद गला बार-बार सूखता है और अधिक ठंडा होने के कारण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, वहीं यह शिकंजी बार-बार प्यास लगने की समस्या को जड़ से खत्म कर देती है.

रमन की ‘सीक्रेट’ रेसिपी: ऐसे तैयार होती है खास शिकंजी
रमन ने अपनी शिकंजी बनाने की विधि साझा करते हुए बताया कि इसकी तैयारी घर से ही शुरू हो जाती है. सबसे पहले शुद्ध पानी में आवश्यकतानुसार चीनी मिलाकर घोल बनाया जाता है. इसके बाद बारी आती है सबसे मुख्य हिस्से यानी ‘मसाले’ की. रमन घर पर ही जलजीरा, काला नमक और कई अन्य सीक्रेट मसालों को मिलाकर एक खास मिश्रण तैयार करते हैं.

बाजार में अपने ठेले पर वे एक बड़े से घड़े में बर्फ रखते हैं. एक गिलास शिकंजी तैयार करने के लिए वे सबसे पहले गिलास में ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े, चीनी का घोल, नींबू और अपना तैयार किया हुआ मसाला डालते हैं. फिर इसे एक गिलास से दूसरे गिलास में कई बार पलटकर अच्छे से मिक्स किया जाता है, जिससे स्वाद पूरी तरह निखर कर आता है.

कहां मिलेगा यह स्वाद?
अगर आप भी इस भीषण गर्मी में रमन की इस खास शिकंजी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको बहराइच शहर के हीरा सिंह मार्केट जाना होगा. वहां अरविंद मेडिकल के ठीक बाहर रमन अपना ठेला लगाते हैं, जहां आप ₹30 में इस कुल्हड़ वाली शुद्ध शिकंजी का स्वाद चख सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article