9 C
Munich

बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार पर पाकिस्तान को आई बाबर आजम की याद, क्या खेलेंगे दूसरा टेस्ट?

Must read


होमखेलक्रिकेट

बांग्लादेश से शर्मनाक हार पर पाकिस्तान को आई बाबर की याद, खेलेंगे दूसरा टेस्ट?

Last Updated:

Babar Azam Injury Update: पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद है. बाबर की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान को दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में मंगलवार को 104 रन से हार मिली. जीत के लिए 267 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 163 रन पर सिमट गई थी.

Zoom

बाबर आजम खेल सकते हैं दूसरा टेस्ट.

कराची. पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद है. बाबर की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान को दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में मंगलवार को 104 रन से हार मिली. जीत के लिए 267 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 163 रन पर सिमट गई थी.

बाबर इस वक्त पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से एक दिन पहले घुटने में दर्द की वजह से वो बाहर हो गए थे. अब इस पूर्व कप्तान ने ढाका में टीम के फिजियो और ट्रेनर की देखरेख में नेट पर बैटिंग शुरू कर दी है, लेकिन पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने अभी तक दूसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नेट सेशन के बाद बाबर को घुटने में कोई दर्द या परेशानी नहीं हुई और दूसरे टेस्ट में अभी पांच दिन बाकी हैं. ऐसे में उनके टीम में शामिल होने की उम्मीद है. पाकिस्तान सुपर लीग में बिना किसी दिक्कत के खेलने वाले बाबर के पहले टेस्ट से अचानक हटने से क्रिकेट जगत में कई लोग हैरान थे.

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को पहले टेस्ट के लिए बाबर पर काफी भरोसा था. बाबर ने पीएसएल में दो शतक के साथ सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में पेशावर जालमी ने पीएसएल का खिताब जीता है. बाबर ने पाकिस्तान के लिए कुल 346 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी फॉर्मेट में 32 शतक लगाए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article