Last Updated:
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में भीषण हीटवेव का दौर चल रहा है. यूपी के बांदा में तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया है. यह देश का सबसे गर्म इलाका बन गया है. वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना है. लेह में 6.7 डिग्री तापमान है. यह सबसे ठंडी जगह है.
देशभर में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से गंभीर हीटवेव की चपेट में हैं. कई शहरों में तापमान सामान्य से 3.5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंडक बनी हुई है और रात का तापमान काफी नीचे बना हुआ है. नीचे देश के सबसे गर्म और सबसे ठंडे शहरों की पूरी रिपोर्ट प्वाइंट्स में दी गई है. देश के 5 सबसे गर्म शहर…

बांदा – 48.2°C- उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा इस समय देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. IMD के मुताबिक थार रेगिस्तान से आने वाली शुष्क हवाएं और इलाके की पथरीली जमीन यहां गर्मी को और बढ़ा रही है.

खजुराहो – 47.4°C- मध्य प्रदेश का खजुराहो भी भीषण गर्मी की चपेट में है और यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया. पर्यटक स्थल के रूप में मशहूर यह शहर इस समय तेज लू और गर्म हवाओं से जूझ रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रोहतक – 46.9°C- हरियाणा का रोहतक भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है. दिल्ली-एनसीआर के करीब होने के कारण यहां भी गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है.

अकोला – 46.9°C- महाराष्ट्र के अकोला में भी तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिनभर गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है. दिल्ली-एनसीआर, प्रयागराज और नागपुर जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में बाहर कम निकलने की सलाह दी है.

देश के 5 सबसे ठंडे इलाके:
लेह – 6.7°C- लेह इस समय देश का सबसे ठंडा आबादी वाला इलाका बना हुआ है. समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां रात में तापमान तेजी से गिर जाता है.

पहलगाम – 7.2°C- जम्मू-कश्मीर का पहलगाम अब भी ठंडी वादियों और सुहावने मौसम के लिए जाना जा रहा है. दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद रात में यहां ठंडक बनी रहती है.

गुलमर्ग – 9.5°C- गुलमर्ग में तापमान अभी भी सिंगल डिजिट में बना हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में स्थित यह इलाका गर्मियों में भी ठंडा मौसम बनाए रखता है.

मंडी – 14.6°C- हिमाचल प्रदेश का मंडी मैदानी इलाकों की तुलना में काफी ठंडा बना हुआ है. पहाड़ी घाटी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां रात के समय तापमान तेजी से नीचे आता है.

कोरापुट – 19.9°C- ओडिशा का कोरापुट मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृ ठंडा स्थान दर्ज किया गया है. आसपास के जिलों की तुलना में यहां लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हो रही है.


