23.5 C
Munich

बिना मिट्टी के उगेंगे टमाटर-शिमला! पूसा की इस जादुई तकनीक से 40 नहीं 25 दिन में तैयार होगी फसलें – News18 हिंदी

Must read


होमवीडियोकृषि

बिना मिट्टी के उगेंगे टमाटर-शिमला! इस जादुई तकनीक से 25 दिन में तैयार होगी फसल

X

बिना मिट्टी के उगेंगे टमाटर-शिमला! इस जादुई तकनीक से 25 दिन में तैयार होगी फसल

 

arw img

Hydroponics Soil-less Cultivation: नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने खेती का नया भविष्य दिखाया. यहां वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के सिर्फ 25 दिन में टमाटर, शिमला मिर्च और पाक चोई तैयार कर ली. जबकि सामान्य खेतों में इन्हें विकसित होने में लगभग 40 दिन लगते हैं. मिट्टी की जगह पौधों की जड़ें पोषक घोल मिले पानी में रखी गईं. सहारे के लिए कोकोपीट व परलाइट जैसे माध्यम का इस्तेमाल किया गया. इस हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में न्यूट्रिशन बरकरार रहते हैं. सेहत को नुकसान का जोखिम भी नहीं बढ़ता. तकनीकी अधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह के मुताबिक, यह मॉडल खास तौर पर शहरों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. जहां जगह और साफ मिट्टी दोनों की कमी है. छत, बालकनी या कमरे में ग्रीनहाउस लगाकर सालभर ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. हालांकि शुरुआती लागत, बिजली पर निर्भरता और तकनीकी जानकारी जैसी चुनौतियां अभी भी इस आधुनिक खेती के सामने बड़ी बाधा हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article