6.2 C
Munich

बीवी के प्यार में वो सनकी क्रिकेटर, स्टेडियम में बिजनसमैन के बेटे को पीटा, मुक्के से जबड़ा तोड़ दिया था!

Must read


होमखेलक्रिकेट

बीवी के प्यार में वो सनकी क्रिकेटर, स्टेडियम में बिजनसमैन के बेट को पीटा

Last Updated:

Shakib Al Hasan Fight Story: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन दुनिया के सबसे गरम मिजाज क्रिकेटर में से एक माने जाते हैं. बात जब फैमिली की आती है तो फिर शाकिब को शांत कराना मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि एक बार शाकिब ने अपनी वाइफ के कारण स्टेडियम में मैच देखने आए एक बिजनेसमैन को पीट दिया. शाकिब की इस लड़ाई का मामला खूब चर्चा में रहा था.

Zoom

शाकिब अल हसन और उनकी वाइफ

नई दिल्ली: बांग्लादेश के शाकिब अल हसन की दुनिया के महान ऑलराउंडर्स में गिनती होती है. उन्होंने लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए बेहतरीन खेल दिखाया. यही वजह है कि शाकिब का करियर उपलब्धियों से भरा है, लेकिन साथ ही वह हमेशा किसी ना किसी विवादों में भी रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर स्टंप को उखाड़ कर फेंकना हो या फिर अंपायर के साथ लड़ाई करना. कईं मामलों में शाकिब का नाम उछला. इसके अलावा शाकिब की पहचान एक फैमिलीमैन की भी रही है.

शाकिब अपनी वाइफ और बच्चों को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करते हैं. यही कारण है कि एक बार स्टेडियम में जब उनकी वाइफ पर किसी ने कमेंट किया तो क्रिकेटर ने उसका मुक्का मारकर जबड़ा तोड़ दिया था. उस समय शाकिब की इस लड़ाई का मामला खूब चर्चा में रहा था.

शाकिब अल हसन

क्या था स्टेडियम में पिटाई का पूरा मामला

शाकिब बांग्लादेश के एक सेलिब्रेटी क्रिकेटर रहे हैं. घटना साल 2014 की है जब शाकिब शेरे ए बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेल रहे थे. शाकिब की वाइफ उम्मे अहमद शिशिर भी मैच देखने पहुंची थीं. मैच के दौरान ही एक लड़का शाकिब की वाइफ के साथ बदतमीजी करने लगा. शाकिब को जैसे ही इस बात की खबर मिली उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. शाकिब तुरंत सुरक्षाकर्मियों के साथ अपनी बेगम के पास पहुंचे और बदतमीजी करने वाले लड़के की मार लगा दी.

चुकी ये एक हाई प्रोफाइनल मामला था. ऐसे में बांग्लादेश की पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि उस लड़के का नाम रिहाद है और वह एक बड़े बिजनसमैन का बेटा है. इस घटना के बाद बांग्लादेश में उस समय खूब बवाल हुआ था.

शाकिब अल हसन

कौन हैं शाकिब अल हसन की वाइफ

शाकिब अल हसन की वाइफ उम्मे बाग्लादेशी मूल की अमेरिकी नागरिक हैं. शाकिब और उम्मे ने साल 2012 में शादी रचाई थी. दोनों की मुलाकात साल 2010 में एक काउंटी मैच के दौरान हुई थी. उम्मे ने अमेरिका में कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है. शाकिब और उम्मे ने 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया उसके बाद उन्होंने शादी की.

शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन का करियर

शाकिब अल हसन के करियर की बात करें तो वह बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में शाकिब ने 4609 रन बनाने के साथ 246 विकेट भी लिए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 5 शतक और 31 अर्धशतक लगाए. इसके अलावा उनका वनडे करियर भी बेहतरीन रहा. वनडे में शाकिब ने 7570 रन बनाए. वनडे में शाकिब के नाम 9 शतक और 56 अर्धशतक है, जबकि बॉलिंग में उन्होंने 317 विकेट लिए. वहीं टी20 में शाकिब ने 2551 रन बनाने के साथ 149 विकेट झटके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा शाकिब ने दुनिया भर के क्रिकेट लीग में भी परचम लहराया है

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article