2 C
Munich

बुमराह, हेजलवुड या भुवनेश्वर… वैभव सूर्यवंशी में नहीं किसी का खौफ, बेहरम बैटिंग के बाद बयान से मचाई सनसनी

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी में नहीं किसी का खौफ, बेहरम बैटिंग के बाद बयान से मचाई सनसनी

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Statement: आरसीबी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह गेंदबाज का नाम देखकर नहीं, बल्कि गेंद की काबिलियत देखकर खेलते हैं. इस मैच में उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों गेंदबाजों के ओवर में खूब चौके-छक्के उड़ाए. वहीं, पिछले मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छक्के लगाकर महफिल लूटी थी.

Zoom

बुमराह, हेजलवुड, भुवनेश्वर का सामना करने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी की है तो वो हैं वैभव सूर्यवंशी. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 साल के इस युवा सितारे ने सीजन में तहलका मचा दिया है. शुक्रवार को हुए मुकाबले में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल, जिन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने मात्र 26 गेंदों में 78 रन कूट डाले. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए. वैभव ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज जोश हेजलवुड की 4 गेंदों पर 18 रन और भुवनेश्वर कुमार के एक ही ओवर में 16 रन जड़कर सबको हैरान कर दिया. इस पारी के साथ ही वैभव के 4 मैचों में 200 रन पूरे हो गए हैं और वह अब टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज (ऑरेंज कैप होल्डर) बन गए हैं.

जीत के बाद क्या बोले वैभव?
मैच के बाद वैभव ने कहा कि वह गेंदबाज का नाम देखकर नहीं, बल्कि गेंद की काबिलियत देखकर खेलते हैं. उनके अपने बयान से यह साफ कर दिया कि वह जसप्रीत बुमराह, हेजलवुड या भुवनेश्वर जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर्स के नाम का डर नहीं है, बल्कि गेंद देखकर शॉट खेलते हैं. उन्होंने बताया, ‘मैं वही करता हूं जो प्रैक्टिस में सीखता हूं. मेरे दिमाग में यह तो रहता है कि सामने कौन गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन मेरा फोकस सिर्फ गेंद पर होता है.’ वैभव ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छक्के लगाकर क्रिकेट जगत की वाहवाही लूटी थी. उन्होंने बुमराह की खेली शुरुआती तीन गेंदों पर दो छक्के लगाए थे.

बुमराह, हेजलवुड, भुवनेश्वर का सामना करने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी.

78 रन बनाकर भी इस बात से निराश
वैभव ने आगे कहा, ‘मैं अपने आउट होने से थोड़ा निराश हूं, क्योंकि अगर मैं अंत तक टिकता, तो हम मैच और पहले जीत सकते थे.’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं, तो 10-20 रन और बन सकते हैं. अगर हम टारगेट का पीछा कर रहे हैं, तो हम इसे दो ओवर पहले ही पूरा कर सकते हैं या अगर हम टारगेट सेट कर रहे हैं, तो 10-20 रन ज्यादा बना सकते हैं. इसलिए मुझे इस बात का अफसोस होता है कि अगर मैं कोई लूज शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है. बस इसी बात से मैं थोड़ा निराश हूं कि मैं और ज्यादा देर तक खेल सकता था.’

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार (63 रन) और वेंकटेश अय्यर की तेज पारी की मदद से 201/8 का मजबूत स्कोर बनाया. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई ने शुरुआती झटके दिए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत धमाकेदार रही. वैभव सूर्यवंशी (78) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 81) के बीच 108 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाकर और जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए साझेदारी कर 18वें ओवर में ही राजस्थान को जीत दिला दी. राजस्थान रॉयल्स अभी भी टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि RCB को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. वैभव सूर्यवंशी को उनकी आक्रामक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article