5.3 C
Munich

बॉलर घबरा रहे हैं, ये जानबूझकर ऐसा करता है…वैभव सूर्यवंशी की अपने 9 साल के बेटे से इरफान पठान ने क्यों की तुलना?

Must read


होमखेलक्रिकेट

बॉलर घबरा रहे हैं, ये जानबूझकर करता है, वैभव की इरफान ने अपने बेटे से की तुलना

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले जिस इरफान पठान ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी का इस बार का सीजन मुश्किल होगा. उनका मानना था कि पिछली बार उनका खेल देखने के बाद अब सब उनकी कमजोरी को निशाना बनाएंगे. वैभव ने आरसीबी के खिलाफ जैसा धमाका किया इसके बाद इरफान ने कहा कि 15 साल के इस बैटर को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख इरफान पठान हुए हैरान

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनिंग कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 26 बॉल पर 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बना डाले. इस पारी के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जोश हेजलवुड को निशाना बनाया. उनके ओवर में 19 रन बनाकर दुनिया को बताया कि उम्र भले 15 साल है लेकिन हौसले 15 साल अनुभवी बल्लेबाज जैसे बुलंद है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर सबसे अच्छे गेंदबाज को निशाना बनाते हैं जिससे विरोधी टीम की गेंदबाजी यूनिट का मनोबल तोड़ा जा सके. गेंदबाज उनके सामने आने से घबरा रहे हैं.

इरफान पठान ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंदबाज सही में गेंदबाजी करने से घबरा रहे हैं. ये बात किसी को समझ नहीं आ रही है क्योंकि खराब बॉल नहीं हो ये बल्लेबाज फिर भी मारता है. सामने बड़ा बॉलर है तब भी मारता है. मुझे ऐसा लगता है कि ये 15 साल का लड़का बड़े गेंदबाजों को जानबूझकर निशाना बनाता है. वैभव को लगता है आप बड़े गेंदबाज हैं, मंझे हुए हैं तो आपको ही निशाना बनाउंगा.”

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article