12.9 C
Munich

बॉल टैंपरिंग को लीगल कर देना चाहिए, डेविड मलान के बयान से मचा हंगामा, हिल गया क्रिकेट जगत

Must read


होमखेलक्रिकेट

बॉल टैंपरिंग को लीगल कर देना चाहिए, डेविड मलान के बयान से मचा हंगामा

Last Updated:

इंग्लैंड के पूर्व ओपनर डेविड मलान ने बीबीसी के पॉडकास्ट में कहा, “मुझे लगता है कि इसे कानूनी बना देना चाहिए, लोगों को गेंद को खरोंचने देना चाहिए. बाहर से कोई चीज लाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. लेकिन गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में भी एक स्किल है.”

Zoom

इंग्लैंड के पूर्व ओपनर डेविड मलान ने बॉल टैंपरिंग को लीगल करने की सलाह दी है.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व ओपनर डेविड मलान ने बॉल टैंपरिंग को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया. उन्होंने गेंद और बल्ले के बीच संतुलन बनाने के लिए एक विवादित सुझाव दिया है. मलान चाहते हैं कि बॉल टेम्परिंग को कानूनी बना दिया जाए क्योंकि उनका मानना है कि यह कोई नई बात नहीं है. लंबे समय से इसकी प्रैक्टिस होती आ रहा है. उनका कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ के लिए बाहर से कोई पदार्थ इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए. फील्डिंग टीम को गेंद को जल्दी रिवर्स स्विंग के लिए खरोंचने की छूट मिलनी चाहिए.

मलान ने बीबीसी के ‘स्ट्रैटेजिक टाइम आउट’ पॉडकास्ट में कहा, “इतिहास में देखा जाए तो सालों से लोग गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए हैं. यह कोई नई बात नहीं है. मुझे लगता है कि इसे कानूनी बना देना चाहिए, लोगों को गेंद को खरोंचने देना चाहिए. बाहर से कोई चीज लाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. लेकिन गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में भी एक स्किल है.”

पाकिस्तान सुपर लीग में खुले आम हुई बॉल टैंपरिंग, लाइव टीवी पर पकड़ा गया मामला

मलान का मानना है कि इससे मैच ज्यादा रोमांचक होंगे, जहां टेलएंडर्स की भी बड़ी भूमिका होगी. टीमें आसानी से कई विकेट हाथ में लेकर नहीं जीत पाएंगी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगर आप गेंद को रिवर्स करा सकते हैं तो क्रिकेट गेंदबाजों के लिए अंत में ज्यादा मददगार हो जाएगा. मुझे लगता है कि इससे मैच आखिरी ओवरों तक टाइट रहेंगे और टीमें छह विकेट हाथ में लेकर नहीं जीतेंगी.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article