12.3 C
Munich

ब्रांच 24, 25, 26, 74 और 35, डायरी में मिले 202 कोड ने कैसे आईपीएल को लेकर यूपी पुलिस का माथा घुमा दिया

Must read


Last Updated:

IPL Satta Crime News : कानपुर में पकड़े गए संगठित गिरोह से एक बार फ‍िर साफ हो गया है कि क्रिकेट का यह महाकुंभ करोड़ों के अवैध कारोबार का जरिया भी बना हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क की डोरें देश की सीमाओं से बाहर दुबई तक जुड़ी बताई जा रही हैं. एक डायरी में दर्ज कोड, शहरों का नेटवर्क और सैकड़ों बैंक खातों की हलचल, ये सब मिलकर एक ऐसे सट्टा सिंडिकेट की कहानी बयां कर रहे हैं, जिसकी परतें अभी खुलनी बाकी हैं.

Zoom

आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

कानपुर : आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांच के बीच Indian Premier League से जुड़ा एक बड़ा सट्टा नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कानपुर में उजागर हुआ है, जिसकी जड़ें दुबई तक फैली बताई जा रही हैं. बर्रा पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से मिली एक डायरी ने इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं, जिसमें देशभर के सैकड़ों शहरों में फैले संगठित गिरोह के संकेत मिले हैं. पुलिस अब इस सट्टा रैकेट के दुबई कनेक्शन और उसके ब्रांच कोड्स के जरिए नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. इस तरह आईपीएल के शोर और चौकों-छक्कों के बीच सट्टे का साया एक बार फिर गहराता दिख रहा है. आइये जानते हैं डिटेल में इसके बारे में…

डायरी में छिपा ‘202 शहरों’ का नेटवर्क
दरअसल, बर्रा पुलिस ने चार दिन पहले आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शुरुआत में यह मामला सिर्फ लोकल लेवल का लग रहा था, लेकिन आरोपियों के पास से बरामद डायरी ने जांच की दिशा बदल दी. सूत्रों के मुताबिक, डायरी में 202 ब्रांच कोड दर्ज मिले हैं, जो देशभर में फैले सट्टा नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं. इसमें ब्रांच 24, 25, 26, 74 जैसे कई कोड लिखे मिले, जबकि ब्रांच 35 और 26 को कानपुर से जुड़ा बताया जा रहा है.

दुबई में बैठा सरगना जमशेद, 150 बैंक खातों से लेनदेन का सुराग
जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड जमशेद नाम का शख्स है, जो दुबई में बैठकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है. भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद ब्रांच उसके निर्देश पर काम कर रही थीं. पुलिस को करीब 150 बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन की जानकारी भी मिली है. इन खातों के जरिए करोड़ों के सट्टे का पैसा घुमाया जा रहा था. अब पुलिस ने संबंधित बैंकों के प्रबंधकों को ई-मेल भेजकर विस्तृत जानकारी मांगी है.

अब कोड से खुलेगा नेटवर्क का राज
फिलहाल पुलिस टीम डायरी में दर्ज ब्रांच कोड्स को ट्रेस करने में जुटी है, ताकि इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क की पूरी तस्वीर सामने लाई जा सके. शुरुआती जांच ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के नाम पर चल रहा यह खेल अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित अपराध का रूप ले चुका है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article