8.6 C
Munich

भरतपुर के किसान कमल की अनोखी पहल! नीम की निंबोलियों से बना रहे जैविक खाद और कीटनाशक, खेती में बना मिसाल

Must read


होमताजा खबरकृषि

किसान कमल ने बदली खेती की तस्वीर, प्राकृतिक खाद से बढ़ाई फसलों की पैदावार

Last Updated:

Bharatpur Agriculture News: भरतपुर जिले के किसान कमल ने अपनी मेहनत और नवाचार से खेती में एक नई मिसाल पेश की है. उन्होंने नीम की निंबोलियों से जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार किया है, जिससे उनकी फसलें सुरक्षित भी रह रही हैं और तेजी से बढ़ भी रही हैं. रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक तरीकों का उपयोग कर कमल ने न केवल खेती की लागत कम की है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर की है. उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. जैविक खेती के माध्यम से वे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीकें भविष्य की खेती के लिए बेहद उपयोगी हैं.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर के प्रगतिशील किसान कमल पिछले कई वर्षों से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयोग कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने नीम की निंबोलियों से जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने की अनोखी पहल शुरू की किसान कमल नीम की पकी निंबोलियों को इकट्ठा कर उन्हें सुखाते हैं और फिर विशेष प्रक्रिया के जरिए उनसे जैविक घोल तैयार करते हैं. इस घोल का फसलों पर छिड़काव करने से कीटों पर प्रभावी नियंत्रण मिलता है और फसल सुरक्षित रहती है.

किसान कमल का कहना है.कि नीम में प्राकृतिक रूप से ऐसे गुण पाए जाते हैं. जो फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को खत्म करने में मदद करते हैं.खास बात यह है.कि यह दवा पूरी तरह जैविक है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता इससे खेत की मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है और जमीन की उर्वरता लंबे समय तक सुरक्षित रहती है. कमल के अनुसार रासायनिक कीटनाशकों के लगातार उपयोग से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है और खेती की लागत भी बढ़ती जा रही है.

कम खर्चीला और अधिक लाभकारी
ऐसे में नीम आधारित यह जैविक कीटनाशक किसानों के लिए सस्ता और फायदेमंद विकल्प साबित हो रहा है इस दवा के इस्तेमाल से फसलों की वृद्धि तेज होती है और उत्पादन में भी अच्छा सुधार देखने को मिलता है. क्षेत्र के कई किसान अब कमल के इस प्रयोग से प्रेरित होकर जैविक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. किसानों का कहना है कि यदि प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग किया जाए तो खेती को कम खर्चीला और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है.

जैविक कीटनाश तैयार कर खेती में नया काम
भरतपुर के किसान कमल का यह नवाचार दिखाता है कि पारंपरिक संसाधनों और नई सोच के जरिए खेती को सुरक्षित सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है. नीम की निंबोलियों से तैयार यह जैविक खाद और कीटनाशक अब दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है. कमल मीणा इस प्रकार जैविक कीटनाश तैयार कर खेती में नया काम कर रहे हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article