22.1 C
Munich

भाई जितना स्टारडम रखती हैं इन 5 भारतीय क्रिकेटर की बहनें, बॉलीवुड एक्ट्रेस वाला है एटीट्यूड

Must read


होमफोटोखेलक्रिकेट

भाई जितना स्टारडम रखती हैं इन 5 क्रिकेटरों की बहनें, एटीट्यूड है एक्ट्रेस वाला

Last Updated:

मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बहनें स्टारडम में उनसे कम नहीं मानी जाती हैं. वह अक्सर आईपीएल और टीम इंडिया के मैचों में अपने भाई को सपोर्ट करते हुए देखी जाती हैं. उनमें से कुछ का बॉन्डिंग को इतना बेहतरीन है कि फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट में ऐसे ही पांच फेमस भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में.

मॉर्डन क्रिकेट में खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी हर तरह का अपडेट डालते रहते हैं. यही कारण है कि फैंस भी अपने पसंदीदा प्लेयर से जुड़ी सभी तरह की जानकारी से अप टू डेट रहते हैं, चाहें उस खिलाड़ी का लव लाइफ हो या फैमिली से जुड़ी कोई बात. आज के समय खिलाड़ियों की फैमिली मेंबर भी सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर पोस्ट डालते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भारतीय क्रिकेटरों के बहनों के बारे में जो स्टारडम में अपने भाई से कम नहीं हैं.

Shreshta Iyer

इस लिस्ट में पहला है स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का. श्रेयस की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है वह एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. भाई-बहन की बॉन्डिंग की बात करें तो दोनों के बीच एक बेहद मजेदार और दोस्ताना रिश्ता है. श्रेयस और श्रेष्ठा अक्सर एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते और इंस्टाग्राम रील्स बनाते नजर आते हैं.

Sara Tendulkar

फेमस भाई-बहन की जोड़ी में दूसरा नाम अर्जुन और सारा तेंदुलकर का है. महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर एक बड़ी स्टार हैं. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती हैं. अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ सारा की बॉन्डिंग बेहद खास, प्यार भरी और काफी प्रोटेक्टिव है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

AbhiShek Sharma

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा का भी अपनी बहन कोमल शर्मा खूब जमती है. अभिषेक शर्मा की बहन पेशे से एक डॉक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) हैं. कोमल भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. आईपीएल मैचों के दौरान कोमल अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में अपने भाई को चीयर करती नजर आती हैं.

Shahneel Gill

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरह लोकप्रिय हैं. शुभमन और शहनील का रिश्ता भाई-बहन से ज्यादा बेस्ट फ्रेंड्स जैसा है. दोनों अक्सर साथ में विदेश में छुट्टियां मनाते और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हैं.

Malti chahar

दीपक चाहर की बड़ी बहन मालती चाहर एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. आईपीएल के दौरान स्टैंड्स में अपनी दिलकश अदाओं से वे रातों-रात मिस्ट्रि गर्ल के रूप में इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. मालती ने कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है. दीपक और मालती के बीच का बॉन्ड बेहद शरारती और प्यारा है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए फनी वीडियो पोस्ट करते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article