Last Updated:
पूर्व स्पिन गेंदबाज साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. माना जा रहा है कि साई राज को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच नियुक्त किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक स्पिन बॉलिंग को लेकर हेड कोच गौतम गभीर के साथ लंबी बातचीच हुई है. साईराज बहुतुले अभी आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं.
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होते ही भारतीय टीम में एक नए कोच कोच एंट्री हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक साईराज बहुतुले को भारतीय टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया जा सकता है. साईराज अभी आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साईराज बहुतुले के भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल होने की प्रबल संभावना है. बताया जा रहा है कि उन्होंने गौतम गंभीर और बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों से बातचीत की है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


