19.8 C
Munich

भारतीय साइंटिस्ट की भतीजी के प्यार में पड़ा इंग्लैंड का महान कप्तान, इम्प्रेस करने के लिए सीखी थी गुजराती और फिर रचा ली शादी

Must read


होमखेलक्रिकेट

इंग्लैंड का महान कप्तान, जो भारतीय साइंटिस्ट की भतीजी के प्यार में हुआ ‘बोल्ड’

Last Updated:

Mike Brearley Mana Sarabhai love story: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली को भारत दौरे के दौरान मशहूर भारतीय वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की भतीजी माना से प्यार हो गया था. उन्होंने माना के परिवार को इम्प्रेस करने के लिए 4 साल तक गुजराती सीखी और फिर शादी की. माना साराभाई की ब्रेयरली से पहली मुलाकत 1960 के दशक में हुई थी, जब वह अपनी हाइयर स्टडीज के लिए इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गई थीं.

Zoom

माइक ब्रेयरली ने माना साराभाई से शादी की.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में सिर्फ मुकाबले ही नहीं, बल्कि कई खिलाड़ियों की लव स्टोरीज ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. किसी ने धर्म की बेड़ियां तोड़कर इश्क मुक्कमल किया तो कोई दूसरे देश में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी लड़की के प्यार में बोल्ड हो गया. कई ऐसे विदेशी क्रिकेटर्स रहे हैं, जिनका दिल भारतीय लड़कियों पर आया और उन्होंने शादी रचा ली. आज हम इस स्टोरी में इंग्लैंड के एक ऐसे ही महान कप्तान की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय साइंटिस्ट विक्रम साराभाई की भतीजी माना साराभाई के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे. चलिए जानते हैं इस क्रिकेटर के बारे में…

इंग्लैंड में हुई पहली मुलाकात
दरअसल, यह कहानी है इंग्लैंड के महान कप्तानों में शुमार माइक ब्रेयरली और अहमदाबाद की रहने वालीं माना साराभाई की. माना साराभाई का संबंध भारत के प्रतिष्ठित साराभाई परिवार से है. डॉ. विक्रम साराभाई, जिन्हें भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान का जनक माना जाता है, वह अहमदाबाद के बड़े गुजराती व्यवसायी अंबालाल साराभाई के परिवार से थे. माना साराभाई, विक्रम साराभाई की भतीजी हैं. 1960 के दशक में जब माना पढ़ाई के लिए इंग्लैंड की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गईं, तो वहां उनकी मुलाकात माइक ब्रेयरली से हुई. यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन इस कहानी में बड़ा मोड़ 1976-77 के भारत दौरे के दौरान आया.

माइक ब्रेयरली और माना साराभाई.

साल 1976-77 में जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई, तब टोनी ग्रेग कप्तान थे और माइक ब्रेयरली उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे थे. इस दौरे का एक मैच अहमदाबाद में खेला गया था. उस मैच की दूसरी पारी में ब्रेयरली ने शानदार 59 रन बनाए थे. इसी दौरे के दौरान माना और ब्रेयरली फिर से मिले और इसके बाद उनके रिश्ते की बात शादी तक पहुंच गई.

परिवार को इम्प्रेस करने के लिए सीखी गुजराती
माइक ब्रेयरली और माना साराभाई ने साल 1980 में शादी की. आज उनके दो बच्चे हैं और वे लंदन में रहते हैं. इस लव स्टोरी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि ब्रेयरली ने माना और उनके परिवार का दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने माना के पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रसिद्ध कवि स्वरूप ध्रुव से लगातार चार साल तक गुजराती भाषा सीखी. एक विदेशी क्रिकेटर का भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति ऐसा समर्पण वाकई मिसाल है.

हर साल गुजरात आते हैं ब्रेयरली
माइक ब्रेयरली का अहमदाबाद से रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है. उनके दोनों बच्चे अब बड़े हो चुके हैं, लेकिन ब्रेयरली ने इस शहर से अपना नाता नहीं तोड़ा है. हर साल दिसंबर के महीने में ब्रेयरली परिवार इंग्लैंड से गुजरात आता है ताकि वे माना साराभाई के रिश्तेदारों के साथ क्रिसमस मना सकें. साल 2011 के अपने भारत दौरे के दौरान ब्रेयरली ने एक बहुत ही प्यारी बात कही थी, जो उनके और माना के रिश्ते की मजबूती को बयां करती है. उन्होंने कहा था, ‘अगर माना मेरे साथ लंदन में साल के 11 महीने गुजार सकती है, तो क्या मैं उसके साथ अहमदाबाद में एक महीना नहीं बिता सकता?’

इंग्लैंड को तीन बार दिलाई एशेज ट्रॉफी
माइक ब्रेयरली की गिनती दुनिया के सबसे चतुर कप्तानों में होती है. उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार एशेज सीरीज (1977, 1978-79 और 1981) में जीत दिलाई. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 39 टेस्ट मैच खेले और 1442 रन बनाए. ताज्जुब की बात है कि इतने महान कप्तान होने के बावजूद वे अपने टेस्ट करियर में कभी शतक नहीं लगा पाए. हालांकि, अपनी कप्तानी और नेतृत्व क्षमता से वह हमेशा चर्चा में रहे. उनके नाम 455 फर्स्ट क्लास मैचों में 25186 रन दर्ज हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article