14.5 C
Munich

भारतीय सेना ने जीता पहला ‘सर्विसेज यूनिटी कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026’

Must read


होमताजा खबरदेश

भारतीय सेना ने जीता पहला ‘सर्विसेज यूनिटी कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026’

Last Updated:

सर्विसेज यूनिटी इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में भारतीय थल सेना चैंपियन बनी, भारतीय नौसेना रनर अप, भारतीय वायुसेना तीसरे और CISF चौथे स्थान पर रही.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सेना मेडल, सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ एवं कोर ऑफ सिग्नल्स के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा, विजेता टीम के साथ

तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बीच तालमेल और खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पहली बार “सर्विसेज यूनिटी इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026” का आयोजन किया गया. “ईयर ऑफ नेटवर्किंग (स्पोर्ट्स)” के तहत आयोजित यह टूर्नामेंट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आर्मी बास्केटबॉल नोड, 1 आर्मी हेडक्वार्टर सिग्नल रेजिमेंट में चला.

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना के साथ-साथ SSB, BSF, CISF और ITBP की टीमों ने हिस्सा लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल और टीम भावना का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबलों में भारतीय थल सेना की बास्केटबॉल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. भारतीय नौसेना की टीम रनर-अप रही, जबकि भारतीय वायुसेना और CISF ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया.

टूर्नामेंट के समापन समारोह में सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ और कोर ऑफ सिग्नल्स के कर्नल कमांडेंट विवेक डोगरा ने विजेता भारतीय थल सेना टीम को ट्रॉफी प्रदान की. इस अवसर पर उन्होंने खेलों को सेनाओं और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय और भाईचारे का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

वहीं, डायरेक्टर जनरल, सेना मैडल, इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग अजय रामदेव भी टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन समारोह में मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं, बल्कि विभिन्न बलों के बीच आपसी समझ और सहयोग को भी मजबूत करते हैं.

About the Author

authorimg

Mohit Chauhan

Mohit Chauhan is an Editorial Researcher with over eight years of experience in digital and television journalism, specializing in Defence, Weapons, International Relations, and Strategic Military Affairs. He c…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article