21.7 C
Munich

भीषण गर्मी से बचने के लिए चित्रकूट अस्पताल तैयार, मरीजों के लिए अलग से बना वार्ड, देखिए कैसी व्यवस्थाएं

Must read


Last Updated:

Chitrakoot News: बढ़ते तापमान के कारण लोग हीट वेव का शिकार हो रहे हैं, जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इसको लेकर चित्रकूट के अस्पतालों में मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है.

चित्रकूट: बुंदेलखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. धर्म नगरी चित्रकूट में तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. पाठा क्षेत्र पथरीला इलाका होने के कारण यहां गर्मी का प्रकोप और ज्यादा देखने को मिल रहा है. गर्मी और लू की वजह से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं.

वहीं पाठा में बने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने चित्रकूट लोकल 18 की टीम मानिकपुर सीएचसी पहुंची, जहां की तस्वीरें मरीजों को राहत देने वाली थी. अस्पताल के प्रतीक्षालय में बड़े-बड़े कूलर और पंखे लगाए गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिल रही है.

हीट वेव वार्ड में बेड की व्यवस्था
इसके साथ ही अस्पताल में गर्मी और लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से हीट वेव वार्ड भी बनाया गया है. यह वार्ड पूरी तरह वातानुकूलित है और यहां आठ बेड की व्यवस्था की गई है. यहां मरीजों के लिए दवाइयों के साथ पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है.

मरीजों का तुरंत उपचार
वहीं सीएचसी मानिकपुर में इलाज कराने पहुंचे पवन नाम के मरीज ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि इस बार अस्पताल में पहले के मुकाबले काफी बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है. अस्पताल में सभी कमरों में डॉक्टर मौजूद रहते हैं और मरीजों का तुरंत उपचार किया जा रहा है. इसके अलावा लोगों को लगातार गर्मी और लू से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं.

हीट स्ट्रोक का अलर्ट
वहीं मानिकपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शेखर वैश्य ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारी कर ली थी. उन्होंने कहा कि लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से एसी वार्ड तैयार किया गया है. हालांकि अभी तक गंभीर हीट स्ट्रोक का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अस्पताल पूरी तरह सतर्क है. मरीजों के बैठने वाले स्थानों पर कूलर लगाए गए हैं और ओआरएस वितरण के लिए अलग काउंटर बनाया गया है. यहां आने वाला कोई भी मरीज ओआरएस आसानी से प्राप्त कर सकता है.

उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी मरीज को तुरंत इलाज मिल सके. साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जरूर बरतें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article