7.5 C
Munich

भैय्या मत बोलना अब …प्रिंस यादव को टीम इंडिया में जैसे मिली जगह अर्शदीप सिंह के बदले सुर

Must read


होमखेलक्रिकेट

भैय्या मत बोलना …प्रिंस को टीम इंडिया में जगह मिलते ही अर्शदीप के बदले सुर

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव को पहली बार चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह दी है. टीम सलेक्शन के बाद टीम के सीनियर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया है इसमें प्रिंस को वो भैय्या बोलने के लिए मना करते नजर आ रहे हैं.

Zoom

प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव का सलेक्शन हुआ है. तेज रफ्तार बॉल और सटीक लाइन लेंथ से चयनकर्ताओं को लुभाने वाले इस गेंदबाज को दिग्गज भविष्य का सितारा मान रहे हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले अर्शदीप सिंह का प्रिंस के साथ एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो भैय्या बुलाने पर उनको नाम से बुलाने बोलते दिख रहे हैं.

भारतीय टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया में पहली बार चुने जाने पर प्रिंस को बधाई अपने अंदाज में दी. आईपीएल के अगले मुकाबले में लखनऊ की टीम को पंजाब से खेलना है. मुकाबले से पहले जब अर्शदीप से प्रिंस मिले तो उनको भैय्या बुलाया. इस पर पंजाब के गेंदबाज ने कहा अब भैय्या नहीं नाम से बुला. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article